प्रदेश की योगी सरकार छापेमारी को लेकर विपक्ष को घेरने में लगी हुई है।
Updated Date
Income Tax Department Raid : उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं ठीक वैसे ही प्रदेश में आईटी टीम की छापेमारी में बढ़ोतरी हो रही है। एक तरफ जहां प्रदेश की योगी सरकार छापेमारी को लेकर विपक्ष को घेरने में लगी हुई है। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी इस छापेमारी को बदले की राजनीति बताते हुए प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रही है।
हाल ही में कन्नौज में हुए पीयूष जैन के घर छापेमारी में मिले 200 करोड़ से भी ज्यादा कैश और अन्य कीमती चीजों के बाद, अब आयकर विभाग की दूसरी छापेमारी सपा के एमएलसी पुष्पराज जैन के घर हुई है। लिहाज़ा प्रदेश में लगातार हो रही छापेमारी के बाद से ऐसा लगता है जैसे मानो समाजवादी इत्र की महक आयकर विभाग को अपने तरफ खींचने पर मजबूर कर रही हों।
पुष्पराज जैन की बढ़ी मुश्किलें
कन्नौज में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के बाद अब पुष्पराज जैन की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं या फिर कुल मिलाकर यूं कहें कि कन्नौज में इन दिनों इत्र कारोबारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पीयूष जैन के घर हुई छापेमारी में IT को मिले भारी कैश के बाद अब समाजवादी पार्टी के MLC और इत्र कारोबारी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के घर आईटी टीम ने छापेमारी की है।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी।
पढ़ें :- आज मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई में होगा अंतिम संस्कार,मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित कई अन्य लोग होंगे शामिल
भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है,
जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) December 31, 2021
समाजवादी इत्र लॉन्च किया था
बता दें कि इत्र कारोबारी पम्मी उर्फ पुष्पराज जैन सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं। हाल ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के नाम से इत्र भी लॉन्च किया था। खबर है कि आज अखिलेश यादव कन्नौज आ रहे थे पर उनके आने से पहले ही पुष्पराज जैन के घर आईटी टीम ने छापेमारी कर दी है।
सपा ने बोला सरकार पर हमला
पम्मी जैन के घर छापेमारी के कारण अब समाजवादी पार्टी में आक्रोश का माहौल है। समाजवादी पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से छापेमारी को आधार बना कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज में आज प्रेसवार्ता करने वाले थे उससे पहले सपा एमएलसी के घर छापेमारी कर के अपनी डर और बौखलाहट को दर्शा दिया है।
#UttarPradesh: उत्तर प्रदेश में टैक्स रेड चल रही हैं, समाजवादी पार्टी का दावा है कि उसकी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन पम्पी के यहां छापेमारी की जा रही है। अधिक जानकारी का इंतजार है।@samajwadiparty @yadavakhilesh @anuragspparty @shivpalsinghyad @SanjayAzadSln #PiyushJain pic.twitter.com/ZERhArCAQB
— India Voice (@indiavoicenews) December 31, 2021
उन्होंने आगे लिखा है कि, पिछली बार की अपार विफलता के बाद इस बार BJP के परम सहयोगी आईटी ने सपा MLC पुष्प राज जैन और कन्नौज के अन्य इत्र व्यापारियों के यहां पर आखिर छापे मार ही दिए है। डरी BJP द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग, यूपी चुनावों में आम है। जनता सब देख रही है, वोट से देगी जवाब।