Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather update : यूपी के इन जिलों में होगी मुसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather update : यूपी के इन जिलों में होगी मुसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ में पिछले करीब एक हफ्ते से रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा है। रक्षाबंधन पर करीब दो घंटे तेज हुई बारिश से सड़कों और कालोनियों में जलसैलाब देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

पढ़ें :- UP News : पुलिस स्मृति दिवस पर CM योगी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जाना हाल

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 अगस्त तक यूपी के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 21 अगस्त को बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी व आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की वजह से यातायात भी प्रभावित हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं।

पढ़ें :- रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज : CM योगी
Advertisement