बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की
Updated Date
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन हो गया है। आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टिया मिलकर चुनाव लड़ेंगी।
बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की जिसके बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पार्टियों के गठबंधन की घोषणा की गयी। घोषणा करते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा, “वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!”