BJP Leader Harbans kapoor No More : सभी जिलाध्यक्षों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।
देहरादून, 13 दिसंबर। उत्तराखंड भाजपा ने 8 बार के विधायक रहे हरबंस कपूर के निधन पर राज्य भर के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और संगठन महामंत्री अजय कुमार ने हरबंस कपूर के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भाजपा के प्रदेश भर में आज आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। सभी जिलाध्यक्षों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्री कपूर की अंतिम यात्रा दो बजे उनके आवास से शुरू होगी और 2:30 से 3 बजे भाजपा मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। इसके बाद लखीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उत्तराखंड से विधायक माननीय श्री हरबंश लाल कपूर जी के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है।आपकी मुस्कुराहट एंव सरल स्वभाव हमेशा याद रहेगा।🙏🏻
ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं पूरे परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।
पढ़ें :- Uttarakhand : मतदान को लेकर उत्तराखंड की जनता में दिखा उत्साह, मतदान केन्द्रों के बाहर लगी लंबी कतार
ॐ शांति 🙏🏻 pic.twitter.com/YOQoI29JHO
— Dushyant Kumar Gautam (@dushyanttgautam) December 13, 2021
विधायक हरबंस कपूर रविवार रात अपने देहरादून स्थित पर सोने के बाद सुबह उठ नहीं पाए। हरबंस कपूर दिल के मरीज थे। हरबंस कपूर के निधन की सूचना मिलते ही आम से लेकर खास और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विधायक की सियासी व्यवहार-कुशलता उन्हें दूसरों से अलग करती थी। सियासत की लंबी पारी की वजह से उनसे हर कोई वाकिफ भी था।
हरबंस कपूर भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। 1985 में पहली हार के बाद, वह कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे और लगातार आठ बार (उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में चार बार और उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में चार बार) रिकॉर्ड जीते। जमीनी स्तर के राजनेता के रूप में शुरुआत करते हुए, वह 1989 में देहरादून निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में शामिल हुए।
और पढ़ें – Uttarakhand : 8 बार विधायक रहे भाजपा नेता हरबंश कपूर का निधन, 1985 के बाद नहीं हारे कोई चुनाव