Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand Election 2022 : महिला मतदाताओं को साधने आज काशीपुर जाएंगे CM केजरीवाल

Uttarakhand Election 2022 : महिला मतदाताओं को साधने आज काशीपुर जाएंगे CM केजरीवाल

Cm Arvind Kejriwal Uttarakhand Visit : चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी चहल पहल तेजी से बढ़ गई है। इसी कड़ी में आज सीएम केजरीवाल उत्तराखंड के काशीपुर का दौरा करेंगे। साथ ही महिलाओं से जुड़ी वभिन्न समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Uttarakhand Election 2022 : अगले वर्ष 2022 में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly election 2022) को लेकर इन दिनों सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर से अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। एक तरफ जहां राजनीतिक दलों से जुड़े बड़े नेता लगातार चुनावी राज्यों का दौड़ा करने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ वो मतदाताओं को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के वायदे भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

 

काशीपुर में स्थानीय महिलाओं के साथ करेंगे बैठक

इसी कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज उत्तराखंड (Uttarakhand) दौरे पर रहेंगे। बता दें कि सीएम केजरीवाल यहां काशीपुर (Kashipur) जायेंगे जहां वो स्थानीय महिलाओं के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि महिलाओं के साथ इस बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर बातचीत कर सकते हैं।

 

महिलाओं से जुड़ी बड़ी घोषणाओं का कर सकते हैं ऐलान

स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक करने के उपरांत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं। आगमी चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह दौरा बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लिहाजा स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक करने के बाद सीएम केजरीवाल यहां चुनावी जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं।

 

युवाओं के बाद अब महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) का उत्तराखंड का यह 5वां दौरा है। गौरतलब है कि रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून जैसे मुद्दों को पहले ही उठा कर आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के बड़े तबके को लुभाने का प्रयास कर चुकी है। अब उसी कड़ी में एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड में महिला मतदाताओं को साधने और लुभाने के लिए काशीपुर में एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि महिलाओं से पहले सीएम केजरीवाल ने उत्तराखंड के ऑटो रिक्शा चालकों के साथ भी बैठक कर चुके हैं।

पढ़ें :- जोशीमठ को भूस्खलन से ध्वस्त होने से बचाने के लिए रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक

 

कार्यक्रम का लेखा जोखा

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 11 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

पढ़ें :- सीएम धामी ने खटीमा व गदरपुर बाईपास का किया लोकार्पण, पढे़ं पूरी खबर

दोपहर 12:30 मिनट पर सीएम केजरीवाल काशीपुर पहुंचेंगे।

दोपहर 1 बजे स्थानीय महिलाओं के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में महिला विकास से जुड़ी कुछ बड़ी योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।

दोपहर 3 बजे काशीपुर में एक बड़ी चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

और पढ़ें – News Bulletin : पढ़ें सुबह की 10 बड़ी ख़बरें, जिन पर रहेंगी हमारी ख़ास नज़र

खुदरा महंगाई दर नवंबर महीने में बढ़कर 4.91 फीसदी पर

पढ़ें :- Uttarakhand News:मजार को लेकर मचा बवाल,घर में हिंदू परिवार ने बना रखा था मजार,हिंदूवादी संगठनों ने किया जमकर हंगामा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com