Vijay Diwas : कांग्रेस पार्टी Congress Party)के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे (Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Today) पर आ रहे हैं। राहुल गाँधी की रैली के लिए देहरादून के परेड ग्राउंड को चयनित किया गया है। साथ ही इस रैली को नाम दिया गया है, विजय सम्मान रैली।
Updated Date
Assembly Election 2022 : उत्तराखंड में इन दिनों जिस तरह से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है ठीक उसी तरह इन दिनों राज्य में सियासी तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। राज्य में जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आने शुरू हुए हैं वैसे ही राजनीतिक सियासत की गर्मी भी बढ़ गई है।
फिलहाल अभी तक उत्तराखंड (Uttarakhand) की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की ओर से जहां एक तरफ चुनावी बिगुल फूंका गया था वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ने उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से चुनाव अभियान की शुरुआत बहुत पहले ही की जा चुकी है।
#विजय_सम्मान_रैली
मुझसे कल से #अखबारों के प्रतिनिधि पूछ रहे थे कि रैली में कितनी संख्या आएगी?मैं आज दावा कर रहा हूँ कि ये हर तरीके से ऐतिहासिक रैली होगी।हमारे अनुमान से उनकी रैली से दुगनी और @BJP4UKवालों का जो हमारे विषय में अनुमान है उससे 3 गुना ज्यादाभीड़ होगी।@INCUttarakhand pic.twitter.com/9za6yuVBzE— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 15, 2021
पढ़ें :- Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
अब चुनावी सरगर्मी को और अधिक बढ़ाने के लिए कांग्रेस पार्टी भी अपनी कमर कस चुकी है। आज उसी सरगर्मी को और अधिक बढ़ाने और उसमें जान फूंकने के लिए कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं।
उत्तराखंड दौरे पर आ रहे है राहुल गांधी आज देहरादून से रैली की शुरुआत करेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की रैली देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी दोपहर 1 बजे देहरादून पहुंचेंगे।
वहीं आपको बता दें कि राहुल गांधी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। साथ ही राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर लोगों को जुटाने का काम भी कर रही है।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की देहरादून में होने वाली आज की रैली को विजय सम्मान रैली का नाम दिया गया है। यानी कि नाम से ही साफ है कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों को साधने का होगा।
Uttarakhand News : पीएम मोदी नैनीताल को देंगे 77.58 करोड़ की योजना की सौगात
दरअसल आपको बता दें कि 1971 में आज ही के दिन बांग्लादेश पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत के पचास साल आज पुरे हो रहे हैं लिहाजा कांग्रेस पार्टी की ओर से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। राहुल गांधी आज अपनी रैली के माध्यम से पूर्व सैनिकों को साधने का काम करेंगे।
राहुल गांधी के आज की इस रैली में करीब पचास हजार लोगों के जुटने की संभावना है। रैली के आयोजन को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि आज ही के दिन 16 दिसंबर 1971 को भारत ने पाकिस्तान पर विजय प्राप्त किया था और पाकिस्तान का नक्शा बदल दिया था।
आज भारत से हार के बाद पाकिस्तान से आजाद होकर पूर्वी पाकिस्तान बना था बांग्लादेश
ऐसे में उस वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक नेतृत्व में इतनी बड़ी जीत दर्ज की गई थी जिसमें रणभूमि में उतरे सैनिकों के पराक्रम और शहादत को याद करने के लिए आज राहुल गांधी देहरादून आ रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि आज के इस रैली में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
देखें वीडियो
सैन्य धाम के मुख्य द्वार पर होगा स्व. CDS रावत का नाम, आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भूमिपूजन