Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : कांग्रेस मुख्यालय पर हरीश समर्थकों और महामंत्री के बीच हुई जमकर मारपीट

Uttarakhand : कांग्रेस मुख्यालय पर हरीश समर्थकों और महामंत्री के बीच हुई जमकर मारपीट

मामूली बात को लेकर कांग्रेस मुख्यालय में दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 24 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव की आहट होते ही उत्तराखंड कांग्रेस की गुटबाजी उभरने लगी है। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय पर हरीश और प्रीतम गुट के कार्यकर्ता के बीच हाथापाई हो गई।

पढ़ें :- Dehradun: पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी,अस्पताल में कराया भर्ती

 

दोनों गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट 

शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह और हरीश रावत के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे पहले लोग समझ पाते दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुट के समर्थक आमने सामने आ गए। किसी तरह बीच बचाव कर दोनों गुटों को शांत कराया गया।

संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने दोनों गुट को शांत कराया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है आगे से ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने साफ़ किया कि मामले में संलिप्त लोगों पर पार्टी जल्द ही कार्रवाई करेगी।

 

पढ़ें :- Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

पार्टी में अंदरूनी कलह बन सकती है मुसीबत

पार्टी मुख्यालय में हुई इस आपसी झड़प को लेकर इस संबंध में हरीश रावत के समर्थकों ने राजेंद्र शाह पर हरीश रावत को गाली देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय में इतने बड़े नेता को गाली देना ठीक नहीं है। दोनों गुटों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद से विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

राज्य में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में इस तरह की अंदरूनी कलह पार्टी के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती है। पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक ट्वीट से उत्तराखंड की सियासत में भूचाल आ गया था। अब प्रीतम सिंह गुट के करीबी महामंत्री राजेंद्र शाह के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस की अंतर्कलह बढ़ सकती है।

 

समाजवादी परफ्यूम लॉन्च करने वाले कारोबारी की फैक्ट्री व आवास पर रेड, 150 करोड़ कैश बरामद

पढ़ें :- Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com