Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : विजय संकल्प यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने वीर नारियों को किया सम्मानित

Uttarakhand : विजय संकल्प यात्रा में रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने वीर नारियों को किया सम्मानित

रक्षा राज्य मंत्री 26 दिसंबर से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा के हिस्से के रूप में उत्तराखंड के आधिकारिक दौरे पर हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 27 दिसंबर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को उत्तराखंड के रानीखेत में कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर (केआरसी) युद्ध स्मारक पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में वीर नारियों को भी सम्मानित किया। साथ ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की पत्नी पुष्पा भट्ट ने भी उनका अभिनंदन किया।

पढ़ें :- Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

केआरसी वूलेंस का भी किया दौरा 

भट्ट दंपति ने केआरसी वूलेंस का भी दौरा किया, जो 1976 से केआरसी की वीर नारियों द्वारा संचालित एक पुनर्वास परियोजना है। बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री 26 दिसंबर से शुरू हुई विजय संकल्प यात्रा के हिस्से के रूप में उत्तराखंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। अजय भट्ट ने कहा, सैनिकों के परिवारों के सर्वोच्च बलिदान ने हमेशा युद्ध जीतने में मदद की और राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित की।

वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमारा देश हमेशा ऋणी रहेगा

उन्होंने कहा कि पूरा देश हमारे वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार उनके परिवारों के साथ खड़ी है। कुमाऊं रेजीमेंट सेंटर के डिप्टी कमांडेंट कर्नल संजय कुमार यादव भी केआरसी वार मेमोरियल, रानीखेत में पुष्पांजलि समारोह के दौरान मौजूद थे।

पढ़ें :- Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com