Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarakhand : 2025 में उत्तराखंड विकसित राज्यों में शामिल होगा – मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand : 2025 में उत्तराखंड विकसित राज्यों में शामिल होगा – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने 273 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 23 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर दौरे के दौरान कांडा में महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कपकोट में 273 करोड़ 31 लाख की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और स्वामी यतीश्वरानंद भी बागेश्वर पहुंचे।

पढ़ें :- Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

 

जनता से किए गए वादों को पूरा करती है भाजपा

मुख्यमंत्री ने आज 273 करोड़ से अधिक की धनराशि के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए कहा कि बागेश्वर से उनका काफी पुराना नाता है। यहां के दोनों विधायक काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता से किए गए वादों को पूरा करती है।

हमारे फैसले हमेशा से उत्तराखंड के हित में रहे हैं। डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में एक लाख करोड़ की योजनाओं का लाभ दिया है। उत्तराखंड को हिन्दुस्तान का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा। उसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Earthquake News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

सीएम धामी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

सीएम धामी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार की पार्टी है, जहां एक परिवार में ही सब तय होता है। जबकि हमारी पार्टी मैं लोकतांत्रिक तरीके से कार्य होता है। यहां जमीनी स्तर का कार्य करने वाला कब क्या बन जाता है, किसी को पता नही चल पाता है। उन्होंने कहा कि 43 घोषणाओं काे धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी घोषणाएं की हैं वो जरूर पूरी होंगी। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने स्थानीय विधायक बलवंत भौर्याल के कार्यों की तारीफ भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने अपने सरकार के किए गए कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने 500 से अधिक कार्यों को पूरा करने की बात कही और जनता के कार्यों को प्राथमिकता पर बताया।

पढ़ें :- जोशीमठ को भूस्खलन से ध्वस्त होने से बचाने के लिए रिसर्च में जुटे वैज्ञानिक

 

2025 में उत्तराखंड विकसित राज्य होगा

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में उत्तराखंड विकसित राज्य होगा, इसके लिए उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र को जड़ीबूटी को लेकर मजबूत बनाने जे लिए काम किया जा रहा है। इसके आलावा उन्होंने बद्री गाय और उसके उत्पादों को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी जनता के सामने रखा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास में पीछे छूटे क्षेत्रों को भी आगे बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। होम स्टे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। नेटवर्क व कनेक्टिविटी की समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने एनएचएम के कर्मचारियों को लेकर कहा कि आप की हर मांग को जल्द पूरा करने का काम किया जाएगा कहा। हालांकि पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है।

 

और पढ़ें –  Uttarakhand : जनता की सेवा भाव और राज्य का समग्र विकास हमारा ध्येय है – मुख्यमंत्री धामी

पढ़ें :- Joshimath: CM पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भूस्खलन के मामले पर लिया एक्शन, तत्काल निकाले जाएंगे 600 परिवार, एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी तैयार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com