Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार से होती थी झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों की सप्लाई

बिहार से होती थी झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों की सप्लाई

जानकारी के अनुसार जांच में पता चला है कि परशुराम सिंह भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर अरविंदजी (मृतक) से जुड़ा था। वह नक्सल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई करता था।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में खुलासा हुआ है कि बिहार के दानापुर से झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई होती थी।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

मिली जानकारी के अनुसार जांच में पता चला है कि परशुराम सिंह भाकपा माओवादी के शीर्ष कमांडर से जुड़ा था। वह नक्सल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए झारखंड के माओवादी कमांडरों को हथियारों और गोला-बारूद की सप्लाई करता था। परशुराम सिंह दानापुर में गैरेज में हथियार और गोला बारूद रखता था। मामले में एनआईए ने जहानाबाद आर्म्स रिकवरी केस में पांच आरोपितों के ऊपर चार्जशीट दायर किया है। इनमें परशुराम सिंह, संजय सिंह, प्रेम राज, राकेश कुमार और मोहम्मद बदरुद्दीन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि हार्डकोर नक्सली परशुराम सिंह नक्सलियों को हथियार सप्लाई करता था। इसकी जांच एनआईए ने बीते 22 जून 2021 को टेकओवर किया था, जिसके बाद जांच शुरू की गई है। एनआईए ब्रांच दिल्ली मामले को टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 11/2021 दर्ज किया है। एनआईए ब्रांच दिल्ली ने एनआईए ब्रांच रांची को जांच की जिम्मेवारी दी है। एनआईए ब्रांच रांची के डीएसपी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है।

बीते 31 मार्च 2021 को बिहार एसटीएफ की टीम ने करौना ओपी के बिस्तौल में कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे अरविंद सिंह उर्फ देव कुमार सिंह के नेटवर्क से जुड़े परशुराम सिंह सहित नक्सली सप्लायरों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोट बरामद किये गये थे।

पढ़ें :- BMW के बाद अब CM हेमंत सोरेन के काफिले में शामिल हुई लैंडरोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी गाड़ियां, जानें क्यों खरीदनी पड़ी 18 गाड़ियां
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com