Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पश्चिम बंगाल: भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव पार्टी कार्यालय के पास मिला, तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल: भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव पार्टी कार्यालय के पास मिला, तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद वहां पर राजनीतिक हिंसा और बढ़ गयी है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच यहां पर सीधी टक्कर दिख रही है। वहीं, इसको लेकर अक्सर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरे भी सामने आ रही हैं।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बाद वहां पर राजनीतिक हिंसा और बढ़ गयी है। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच यहां पर सीधी टक्कर दिख रही है। वहीं, इसको लेकर अक्सर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबरे भी सामने आ रही हैं।

पढ़ें :- संयज राउत को मिला धमकी भरा मेल......’तेरा हाल भी मूसेवाला जैसा कर देंगे......सलमान और तू फिक्स हैं’

वहीं, इस बीच कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा कार्यालय के पास के पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। भाजपा ने इसको लेकर तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक एक पूर्व नियोजित हत्या है।

वे चाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घरों में बैठें, लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें कि, इससे पहले भी हाल में कोलकाता से सटे सोनारपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटका मिला था। वहीं, भाजपा इसको लेकर सीधा आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाती है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की तरफ से भाजपा के आरोपों को खंडन कर दिया जाता है।

 

पढ़ें :- रामनवमी पर हुई हिंसा के चलते घर छोड़ने को मजबूर लोग.....बंगाल-बिहार में थमी हिंसा.......
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com