Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उप्र में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा कांग्रेस की चुनावी नाटकबाजी – मायावती

उप्र में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा कांग्रेस की चुनावी नाटकबाजी – मायावती

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जब कांग्रेस के बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह उप्र में महिलाएं याद आई है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है और इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े, महिलाओं की याद नहीं आती है।

पढ़ें :- मायावती का बड़ा आरोप-राम मंदिर के सहारे सारे मुददे पीछे करने की कवायद

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि अब जब कांग्रेस के बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह उप्र में महिलाएं याद आई है। उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी चुनावी नाटकबाजी है। कहा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिंता अगर इतनी ही वाजिब और इमानदार होती तो केंद्र में इनकी सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया होता। कांग्रेस का स्वभाव है, कहना कुछ करना कुछ। जो इनकी नियत और नियती पर प्रश्न खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश में महिलाओं की आधी आबादी है। इनका हित एवं कल्याण ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा, आदर सम्मान के प्रति ठोस एवं ईमानदार प्रयास सतत प्रक्रिया, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है। जो कांग्रेस और भाजपा आदि में देखने को नहीं मिलती जबकि बसपा ने ऐसा करके दिखा दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com