मुहिम 2022 - इंडिया वॉयस की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जनता के सवाल पूछे। साथ ही जाना क्या चाहती है क्षेत्र की जनता।
यूपी की ताज नगरी आगरा में पहुंची इंडिया वॉयस की टीम ने आज “मुहिम 2022” में जनता की नब्ज़ को टटोला। चैनल की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जनता के सवाल पूछे। साथ ही ये जानने की कोशिश की कि 2022 के चुनाव में जनता किस पार्टी और नेता को जीत का ताज पहनाएगी।
इस कार्यक्रम में आगरा क्षेत्र से भाजपा के राज्य मंत्री जेएस धर्मेश, कांग्रेस के नेता विनोद बंसल, सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निशार, कांग्रेस प्रवक्ता अनुज शिवहरे और वरिष्ठ समाजसेवी राजनीतिक विशेषज्ञ सुग्रीव चौहान को आमंत्रित किया गया था। इस महाबहस में भाजपा के राज्य मंत्री जेएस धर्मेश ने अपनी सरकार की खूबियों को बताते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भाजपा ने आगरा में मेट्रो और दिल्ली मॉल रोड़ फ्लाईओवर जैसी कई सुविधाए दी है।
आगरा में #IndiaVoiceMuhim2022 कार्यक्रम में जीएस धर्मेश ने कहा, भजपा सरकार में मिला युवाओं को मिला रोजगार।@MLAGSDHARMESH #IndiaVoice pic.twitter.com/8ITUH9rMti
— India Voice (@indiavoicenews) December 29, 2021
इस पर सपा महानगर अध्यक्ष वाजिद निशार ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस मेट्रो को आप अपनी उपलब्धि बता रहे हैं उसकी नींव तो सपा की सरकार ने पहले ही रख दी थी। आपने तो आगरा स्मार्ट सिटी के नाम पर आगरा की सड़कों को बर्बाद कर दिया है।
#IndiaVoiceMuhim2022 : प्रोगाम मुहीम 2022 में वाजिद निशार ने कहा, मेट्रो की नींव अखिलेश यादव ने रखी हैं। @rajnisingh66 के साथ #IndiaVoice पर @yadavakhilesh @samajwadiparty #Election2022 #UttarPradesh #politics #Debate pic.twitter.com/3Nbkof4eUn
— India Voice (@indiavoicenews) December 29, 2021
मुहिम 2022 में कांग्रेस के नेता विनोद बंसल ने भाजपा के जेएस धर्मेश पर निशाना साधते हुए पूछा कि आपकी सरकार ने देश में कालाधन लाने के लिए नोटबंदी लगाई गई थी, लेकिन इससे जनता को सिर्फ परेशानी हुई। साथ ही कांग्रेस के नेता ने पेट्रोल की कीमतों पर भी भाजपा पर आड़े हाथों लिया।
आगरा में #IndiaVoiceMuhim2022 के कार्यक्रम में डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर बोले कांग्रेस नेता बिनोद बंसल#IndiaVoice pic.twitter.com/2LUsFgXXgW
— India Voice (@indiavoicenews) December 29, 2021
इस महाबहस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अनुजा शिवहरे ने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटे महिलाओं के लिए आरक्षित करनी चाहिए थी। लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया है। महिलाओं को उनका पूरा हक नहीं दिया जा रहा है।
आगरा में #IndiaVoiceMuhim2022 के कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में 40% सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित करने पर बोले कांग्रेस प्रवक्ता, अनुज शिवहरे @anujshivhare86 pic.twitter.com/1LqjhY6tk9
— India Voice (@indiavoicenews) December 29, 2021
वहीं वरिष्ठ समाजसेवी व राजनीतिक विशेषज्ञ सुग्रीव चौहान ने कहा कि 2022 के चुनावों में एक बार फिर से भाजपा के आने की प्रबल दावेदारी है।
इतना ही नहीं कार्यक्रम में जनता ने भी सपा नेता से सैफई में हुए बार बालाओं पर खर्च व भाजपा नेता से मौजूदा समय में बेरोजगारी के मुद्दे पर कई सवाल पूछे।
देखें पूरी डिबेट