भाजपा से कांग्रेस में वापस आए कई मंत्रियों की वजह से उत्तराखंड कांग्रेस में मजबूती आएगी।
Updated Date
हल्द्वानी, 14 अक्टूबर । कांग्रेस जिला अध्यक्ष एससी विभाग, नैनीताल इन्दर पाल आर्य के निवास बागजाला, गोलापार में उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और नैनीताल विधायक संजीव आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी के कांग्रेस पार्टी में वापसी पर मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष एससी विभाग इन्दर पाल ने कहा कि इन कद्दावर नेताओं की घर वापसी पर कांग्रेस में बहुत उत्साह है। ऐसे समय इन कद्दावर नेताओं के पार्टी में आने से कांग्रेस के लिए 2022 मिशन फतेह करना आसान हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने एकता का संदेश देते हुए कहा कि अब समय आ गया है हम सब कांग्रेस के लोग मिल जुलकर चुनाव लड़ें और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाएं।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष और पूर्व क्षेत्र पंचायत अर्जुन बिष्ट, पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, जिला प्रवक्ता हरेंद्र सिंह क्वीरा, राजेंद्र खनवाल, प्रदेश सचिव किरन डालाकोटी, रामसिंह नगरकोटी, सुरेश चंद्र आर्य, विनय आर्य, बिशन दत्त आदि कांग्रेस जन व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार