Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाह रे सरकार! अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ाने पर है जोर : प्रियंका गांधी

वाह रे सरकार! अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ाने पर है जोर : प्रियंका गांधी

यूपी कोरोना महामारी की दूसरे लहर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ। यूपी कोरोना महामारी की दूसरे लहर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है। प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना की भयावह स्थिति पर चर्चा की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कोरोना संकट के दौरान अमानवीयता चरम पर है। सरकार अस्पताल की क्षमता की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों की जिंदगी से खेल रही है।

पढ़ें :-  कुशीनगर में अपहरण कर चलती कार में नाबालिग के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

इस दौरान प्रियंका गांधी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश की जनता की हर सम्भव मदद के लिए कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कहा है कि विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें। कांग्रेस जनता के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी व अखिलेश यादव भी हुए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि यूपी में कोरोना संक्रमण बेहद तेज रफ्तार से लोगों को अपनी चपेट में लेता जा रहा है। स्थिति ये हो चुकी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

पढ़ें :- डॉ.घनश्याम तिवारी हत्याकांडः सुल्तानपुर में आरोपी के अवैध कब्जे को बुल्डोजर से ढहाया, लापरवाही पर कोतवाल निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com