Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौसेना के लेफ्टिनेन्ट कमान्डर रजनीकांत यादव की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

नौसेना के लेफ्टिनेन्ट कमान्डर रजनीकांत यादव की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नौसेन के लेफ्टिनेन्ट कमान्डर रजनीकांत यादव की पर्वतारोहण अभियान के दौरान हुई मृत्यु पर शोक जताया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 4 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ निवासी नौसेना के ऑन ड्यूटी लेफ्टिनेन्ट कमान्डर रजनीकांत यादव की उत्तराखण्ड राज्य में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें :- सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,कही ये बात, पढ़ें

मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट कमांडर के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने रजनीकांत यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जिले की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने यादव के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार उनके परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।”

हिन्दुस्थान समाचार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com