कोडरमा के लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवा बेरोजगारी के आक्रोश में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
Updated Date
झारखण्ड सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं राज्य सरकार कई अभियानों को चला रही है, आपकी सरकार, आपके द्वार प्रमंडलीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को हजारीबाग में कोडरमा के लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवा बेरोजगारी के आक्रोश में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम सोरेन का युवाओं ने जमकर विरोध किया।
आपको बता दें इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री सत्यानंद भोक्ता 25 लाख 92 हजार 856 लाभुकों के बीच करीब 22 अरब 30 करोड़ 29 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण करने गए थे।
इसी दौरान रोजगार की मांग को लेकर कार्यक्रम मे पहुंचे युवाओं ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंच से मंत्री सत्यानंद भोक्ता समेत मौजूद सभी विधायकों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। लेकिन युवाओं का आक्रोश बढ़ता ही गया बाद में पुलिस द्वारा बल के प्रयोग से युवाओं को शांत करवाया गया। खबरें आयीं कि वहां युवाओं पर लाठीचार्ज हुआ। इसके बाद भाजपा नेताओं के द्वारा लगातार हेमंत सोरेन पर सवाल उठाया जा रहा है।
दरअसल भाजपा नेता रघुबर दास ने शनिवार रात को एक विडियो ट्वीट करते हुए लिखा हजारीबाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सरकार द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
झूठ बोल कर एक बार जनता को बरगलाया जा सकता है मुख्यमंत्री जी, लेकिन अब आपको जनता के सवालों का जवाब देना होगा। कब तक जोर के बल पर लोगों की आवाज दबाएंगे?
हजारीबाग में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हेमंत सरकार द्वारा किये गए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
झूठ बोल कर एक बार जनता को बरगलाया जा सकता है मुख्यमंत्री जी, लेकिन अब आपको जनता के सवालों का जवाब देना होगा। कब तक जोर के बल पर लोगों की आवाज दबाएंगे? pic.twitter.com/g6iQK00VlK
— Raghubar Das (@dasraghubar) December 11, 2021
इसके बाद झारखण्ड में हजारीबाग सदर से विधायक मनीष जायसवाल ने भी कुछ तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, यह तस्वीरें आज हज़ारीबाग में “सरकार आपके द्वार” की हैं, ये बर्बरता झारखण्ड की असली तस्वीर को बयान कर रही है। राहुल और प्रियंका जी आप लोगों के लिए झारखण्ड क्या सिर्फ दोहन का श्रोत मात्र है ? जनता इंतज़ार में है समय का जब धोखेबाज झारखण्ड सरकार को सबक सिखाया जाएगा।
तस्वीरें आज हज़ारीबाग में "सरकार आपके द्वार" की हैं ⬇️
ये बर्बरता झारखण्ड की असली तस्वीर को बयान कर रही है। @RahulGandhi @priyankagandhi जी आप लोगों के लिए झारखण्ड क्या सिर्फ दोहन का श्रोत मात्र है ?
जनता इंतज़ार में है समय का जब धोखेबाज झारखण्ड सरकार को सबक सिखाया जाएगा। pic.twitter.com/y6rRY2d9zy
— Manish Jaiswal (@Manishjhzb) December 11, 2021