Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3

चंद्रमा की सतह के और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। भारत का तीसरा महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ बुधवार (9 अगस्त) को चांद की सतह के और नजदीक पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने बुधवार को यह जानकारी दी। वह अब 174 किमी x 1437 किमी छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है।

पढ़ें :- मिग-21: भारतीय आसमान का शेर, जिसने दुश्मनों को कांपने पर मजबूर किया, अब इतिहास का हिस्सा

इसरो ने ट्वीट करते हुए कहा है, ”चंद्रयान-3 चंद्रमा की तीसरी ऑर्बिट में पहुंच गया है। वह चांद के और करीब आ गया है। आज की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। इसरो ने बताया कि चंद्रयान का अगला ऑपरेशन 14 अगस्त 2023 को होगा। इतना ही नहीं, महत्वाकांक्षी मिशन के आगे बढ़ने के साथ ही चंद्रयान-3 की कक्षा को धीरे-धीरे कम करने और इसकी स्थिति चंद्र ध्रुवों के ऊपर करने के लिए इसरो सिलसिलेवार कवायद कर रहा है।

इससे पहले जब 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की पहली कक्षा में पहुंचा था तो उसने चांद की तस्वीरें जारी की थीं। बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिए लॉन्च किया गया था। उस समय अधिकारियों ने बताया था कि प्रणोदक मॉड्यूल ‘लैंडर’ और ‘रोवर’ को 100 किलोमीटर तक चंद्रमा की कक्षा में ले जाएगा।

Advertisement