मथुरा। यूपी में भीषण बारिश के कारण मथुरा में यमुना उफान पर हैं। यमुना खतरे के निशान के करीब है। मथुरा-वृंदावन की करीब 12 कॉलोनियों में नदी का पानी भर जाने से लोगों के सामने रहने की समस्या पैदा हो गई है।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
लोग पलायन करने को मजबूर हैं। यमुना की खादर में बसी इस कॉलोनी में चारों तरफ पानी भरा है। लोगों ने बताया कि यमुना में पानी आ गया है। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घर के सामान समेट रहे हैं। जिससे वह सुरक्षित स्थान पर जा सकें। उसका घर पानी से घिर गया है। उसने बताया कि पहले उसकी फसल डूबी, अब घर डूब गया है।
यमुना का सबसे ज्यादा असर नौहझील इलाके में देखने को मिल रहा है। यहां यमुना खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां यमुना का पानी दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे को यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ने वाली सड़क पर आ गया है। इस सड़क पर तीन फीट ऊपर बह रही यमुना को पार करने के लिए कोई बैलगाड़ी का सहारा ले रहा है तो कोई बुलडोजर पर बैठकर सड़क पार कर रहा है।