दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन एक हफ्ते से चल रहा है बता दें कि पहलवानों की मांग है कि बृजभूषण को अध्यक्ष पद से हटाया जाए और इसको लेकर पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई पूरी करते हुए आदेश दिया दिल्ली पुलिस को की बृजभूषण के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए शुक्रवार को भी दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है बता दें कि दो एफआईआर दर्ज हुआ है पहला नाबालिक से अपराध के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत हुआ है इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नाबालिक को सुरक्षा प्रदान कराई जाए इसके अलावा एक और एफआईआर दर्ज हुई है
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
पहलवानों के समर्थन में उतरे कई लोग
बता दें पहलवान का प्रदर्शन चल रहा है ऐसे में कई दलों के नेता भी पहुंच रहे है इसी के साथ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी पहलवानों का साथ देने के लिए जंतर-मंतर पहुंची है और महिला पहलवानों से बातचीत कर के उनका समर्थन दे रही है.
कई खिलाड़ी भी पहलवानों के समर्थन में आए बता दें ओलंपियन नीरज चोपड़ा भी पहलवानों के समर्थन में उतरे है ट्वीट कर के उन्होंने पहलवानों का समर्थन किया इसी के साथ कई रिटायर क्रिकेटर भी पहलवानों के समर्थन में उतरें है.
पढ़ें :- Budget 2026 का गहराई से विश्लेषण: टैक्स से लेकर विकास तक, किसे मिला क्या?
जेल में डालने की मांग
पहलवानों की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि बृजभूषण को जेल में जब तक बंद नहीं किया जाएगा तमाम पदों से नहीं हटाया जाएगा तब तक यह प्रदर्शन ऐसे ही चलेगा इसी के साथ बता दें कि पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया है अब हमे किसी के ऊपर भरोसा नहीं है सिर्फ न्यायलय के ऊपर भरोसा है हम उन्ही के पास जाकर बयान देंगे और वो जो कहेंगे वैसा होगा. इसी के साथ शुक्रवार को बृजभूषण के खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा मामले में अपराधी बताया गया है. अब देखना होगा कि पहलवानों का प्रदर्शन कब तक खत्म होगा क्या बृभूषण अपने पद से इस्तीफा देंगे या फिर नहीं