बलिया। अगर प्यार सच्चा हो तो ईश्वर भी झुक जाता है और उसे उसके प्यार तक पहुंचा ही देता है। ऐसा ही वाक्या यूपी के बलिया जिले से आया है। जहां 10 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला को अपने पति का प्यार मिल गया। इस पल को पाकर पत्नी काफी भावुक हो गई। 10 साल बाद बलिया जिला अस्पताल में अपने भूले हुए पति को देख और पहचान कर भाऊक हुई पत्नी अस्पताल में ही अपने पति को प्यार और दुलार करने लगी।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
दरअसल 10 साल पहले महिला के पति मोतिचंद अपने ससुर के साथ नेपाल अपने दिमाग का इलाज कराने गए थे और वहीं से गुम हो गए थे। मोती चंद की पत्नी जानकी ने बताया कि वह अपना इलाज कराने ई रिक्शा से जिला अस्पताल जा रही थी। इस दौरान अस्पताल के गेट पर एक विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया। जब वह ई रिक्शा से उतर कर देखी तो उनके पति ही निकले। फिर क्या था जानकी ने जिला अस्पताल में ही अपने बच्चों को फोन कर बुला लिया और पति को पहनाने के लिए शर्ट मंगाया।
पति की याद आने पर भूल जाती थी खाना-पीना
इस पल को पाकर महिला इतनी भावुक हुई कि वह वहीं अपने पति को प्यार और दुलार करने लगी। जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। पति को पाकर जानकी का कहना है कि उसने 10 साल कैसे बिताएं हैं ये बयान नहीं किया जा सकता। जब भी पति मोतीचंद कि याद आती थी वह खाना-पीना भूल जाती थी। अब वह बहुत खुश है कि उसके पति मिल गए हैं।