IAF Chief on F-35 : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने कहा कि आपके लोग हमें विमान के पास भी नहीं जाने देते और आप इसे हमें बेचने की बात कर रहे हैं। वे शनिवार को जोधपुर में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास तरंग शक्ति 2026′ के समापन समारोह के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।
पढ़ें :- चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, PM मोदी बोले - 'सरकारें बदलती रहीं, लेकिन...'
मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या अमेरिका ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के F-35 फाइटर जेट बेचने का प्रस्ताव दिया है। इस पर उन्होंने कहा कि आपके लोग हमें विमान के पास भी नहीं जाने देते और आप इसे हमें बेचने की बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने हमें कॉकपिट तो नहीं दिखाया, लेकिन फॉर्मेशन में साथ उड़ान भरने की अनुमति जरूर दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस ने Su-57 का प्रस्ताव दिया है। एक बार सरकार की ओर से हमें फैसला बता दिया जाएगा तो हम मूल्यांकन करेंगे कि Su-57 हमारी जरूरतों को किस हद तक पूरा करता है। अमेरिकी कमांडर जनरल श्नाइडर ने कहा कि F-35 से जुड़ी जानकारी साझा करने के फैसले उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान में यह है खासियत
पांचवीं पीढ़ी के ये लड़ाकू विमान अपनी बेजोड़ खूबियों के कारण स्टील्थ तकनीक के विमान होते हैं। इस विमान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे रडार नहीं पकड़ पाता है। इसके अलावा कई अत्याधुनिक सेंसर लगे हुए हैं। पाचंवीं पीढ़ी के विमान में ‘स्मार्ट ब्रेन’ एवियोनिक्स होता है, जो पायलट को स्पष्ट तस्वीर दिखाता है, जिससे पायलट अपने मिशन पूरा ध्यान लगा सकता है।
पढ़ें :- जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा - 'सरकार स्मारक को बेच रही...'
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।