Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मध्य वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल तरुण चौधरी ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का किया दौरा

मध्य वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल तरुण चौधरी ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का किया दौरा

By HO BUREAU 

Updated Date

मध्य वायु कमान प्रमुख एयर मार्शल तरुण चौधरी ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का किया दौरा

Delhi : मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) एयर मार्शल तरुण चौधरी ने वायु सेना स्टेशन बमरौली का दौरा किया। इस दौरान वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने स्टेशन की परिचालनात्मक तैयारियों एवं शांतिकालीन कार्यप्रणाली की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने बेस में जारी क्षमता परिवर्तन प्रयासों तथा निर्माण कार्यों से संबंधित सेवाओं की स्थितियों का जायजा लिया।

पढ़ें :- युवाओं को साधने की कोशिशों के बीच स्वतंत्र भारद्वाज का बयान, क्या बीजेपी के खिलाफ बढ़ेगा Gen Z का गुस्सा?

स्टेशन के कार्मिकों के साथ बातचीत के दौरान, वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ ने वायु योद्धाओं की अदम्य प्रतिबद्धता एवं उच्च मनोबल की सराहना की। उन्होंने संचालनात्मक दक्षता के महत्व पर बल दिया तथा कार्मिकों से हुए नए कार्यों के सूक्ष्म उपयोग पर निरंतर ध्यान केंद्रित रखने का आह्वान किया। सविता चौधरी ने स्टेशन में चल रही विभिन्न कल्याणकारी पहलों की समीक्षा की। उन्होंने भारतीय वायु सेना समुदाय के सहयोग हेतु संगठनों के अमूल्य योगदान और समर्पण के प्रति सराहना व्यक्त की।

शोएब रिज़वी

Disclaimer

पढ़ें :- PM मोदी ने कहा - रक्षा और सुरक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का एक अहम स्तंभ, कई समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

Advertisement