Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा – ‘भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी…’,

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा – ‘भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी…’,

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा - 'भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी...',

UP News : अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने PDA का जिक्र किया। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा, वहीं उन्होंने अपील करते हुए कहा कि 17 और 24 के दिन हम सब अपने बूथ स्तर पर रहें और अपने साथियों के वोट जुड़वाएं।

पढ़ें :- अमेर‍िका में हिंदू-विरोधी सोच और भारतीयों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्त नहीं : विदेश मंत्रालय

उन्होंने कहा कि ‘आज समाजवादी, PDA परिवार लगातार बढ़ता चला जा रहा है। जहां पीड़ा, दुःख अपमान बढ़ रहा है। उतना ही PDA परिवार बढ़ता जा रहा है। PDA आगे बढ़ेगा, रोकने वाले रोक नहीं पाएंगे। जितने भी चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए हैं। एक भी PDA परिवार का नहीं लगाया है।’

PDA प्रहरी फर्जी वोटरों की जांच कर रहे : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी मिलकर भारत और भारत के नागरिकों को धोखा दे रहे हैं। हमारे PDA प्रहरी हर विधानसभा में फर्जी वोटरों की जांच कर रहे हैं। भाजपाई हारेंगे भी और भागेंगे भी। इस बार भाजपाइयों का टैंकर फूटेगा, उनके लिए बड़े वाले मटके मंगवाएंगे।’

चुनाव आयोग को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि ‘यह भी सच है कि फॉर्म 6 के 87 लाख आवेदन जमा किए गए थे। इनमें से 84 लाख 30 हजार नए मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए। हालांकि, 87 लाख 56 हजार आवेदनों में से चुनाव आयोग ने केवल 71 लाख 38 हजार फॉर्म 6 आवेदनों की जानकारी सार्वजनिक की। बाकी जानकारी चुनाव आयोग ने सार्वजनिक नहीं की।’

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ‘समाजवादी पार्टी के ‘PDA प्रहरियों’ ने समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कथित तौर पर वोट चोरी करने, चुनाव आयोग द्वारा चुनावी गड़बड़ी करने और प्रशासन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में हेरफेर करने की कोशिशों को बेनकाब करने का काम किया है। उन्होंने ऐसी गतिविधियों को रोकने और सामने लाने में मदद की है। यहां लखनऊ के सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में दशरथ नाम के एक व्यक्ति से 100 से ज़्यादा ‘फॉर्म 7′ भरवाए गए थे। PDA प्रहरियों’ और पार्टी संगठन के सदस्यों ने इसे पकड़ लिया।’

पढ़ें :- भारतीय शेयर बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स 1,533.72 अंक बढ़ा, निफ्टी भी चढ़ा

Avinay Mishra

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित : PM मोदी
Advertisement