Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा – ‘सरकार स्मारक को बेच रही…’

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा – ‘सरकार स्मारक को बेच रही…’

By HO BUREAU 

Updated Date

Jayaprakash Narayan Jayanti : जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश यादव ने श्रद्धांजलि की अर्पित, कहा - 'सरकार स्मारक को बेच रही...'

Jayaprakash Narayan Jayanti : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) पहुंचे। उन्होंने जेपी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जयप्रकाश ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया और उनके मूवमेंट से परिवर्तन हुआ, वो समाजवाद की विचारधारा लेकर चले। जयप्रकाश ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने राष्ट्रपति और गांधी के साथ काम किया।

पढ़ें :- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में मेट्रो, रेल और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रखने के दिए निर्देश, शांतिपूर्ण विरोध को बताया मौलिक अधिकार

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘अब म्यूजियम में कुछ बचा नहीं, क्योंकि आज की जो सरकार है। वो किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को नहीं मानती। ये इससे भी मुनाफा कमाना चाहती है। हमने जयप्रकाश की याद में इतना बड़ा स्मारक बनाया, लेकिन सरकार इसे भी बेच रही है।’

अखिलेश यादव ने कहा कि ‘इस सरकार के लिए विचार बड़ा नहीं, उन्होंने रुपए में बेच दिया। पैसे के भार से उन्होंने विचार दबा दिए। सरकार में बैठे लोग पीड़ा देने वाले लोग हैं और ये जितना पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा। परिवर्तन होना तय है। इस सरकार के पास 45 से 50 दिन ज्यादा नहीं बचे हैं।’

Avinay Mishra

Disclaimer

पढ़ें :- चेन्नई में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन, PM मोदी बोले - 'सरकारें बदलती रहीं, लेकिन...'

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement