Delhi : दिल्ली में H1N1, सीजनल इन्फ्लुएंजा और वेक्टर-बोर्न बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक समीक्षा बैठक की। मंत्री पंकज सिंह ने अस्पतालों में बेड, दवा और इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है और H1N1 को लेकर लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें :- वाटर लॉगिंग पर सरकार का फोकस, मंत्री प्रवेश साहिब बोले- हर बूंद का होगा बेहतर इस्तेमाल
H1N1 और डेंगू के मामलों पर समीक्षा
दिल्ली में H1N1, डेंगू, मलेरिया और अन्य वेक्टर-बोर्न बीमारियों के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने अधिकारियों के साथ अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री पंकज सिंह ने अधिकारियों से अस्पतालों में बेड, दवाओं और मरीजों के इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था पर्याप्त
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बैठक के बाद कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में किसी भी तरह की व्यवस्था की कमी नहीं है। मंत्री पंकज सिंह के मुताबिक, अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों का लगातार इलाज किया जा रहा है। ठीक होने के बाद मरीजों को घर भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : धामी सरकार की कैबिनेट बैठक, मंत्रिमंडल ने 17 प्रस्तावों को दी मंजूरी
दिल्ली में H1N1 के 2,308 मामले
मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि दिल्ली में H1N1 के करीब 2,308 मरीज हैं, जबकि दूसरे बताए गए वैरिएंट के मरीजों की संख्या करीब 650 है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक डेंगू के मरीजों की संख्या करीब 2,200 है। मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अस्पतालों में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
पढ़ें :- रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान, जल-सीवर व्यवस्था पर हजारों करोड़ का निवेश
H1N1 को लेकर पैनिक न करें
स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने लोगों से H1N1 को लेकर पैनिक नहीं करने की अपील की। मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार बीमारी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर पूरी तत्परता से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
केंद्र की एडवाइजरी का पालन
H1N1 को लेकर केंद्र सरकार की एडवाइजरी पर मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र की गाइडलाइन का पालन कर रही है। मंत्री पंकज सिंह ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने, मास्क लगाने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में H1N1 से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
पढ़ें :- हर घर पहुंचेगी संत रविदास की पावन माटी, जन-जन तक पहुंचेगा समरसता का संदेश : CM रेखा गुप्ता
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।