इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2023 का अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक 2 जनवरी 2022 इलाहाबाद हाई कोर्ट का पहला कार्य दिवस होगा. जून में 30 दिनों के ग्रीष्मावकाश को यदि छोड़ दिया जाए तो 12 महीनों में कुल 40 दिनों की छुट्टी होगी. कोर्ट 28 जनवरी 2023 और 28 अक्टूबर 2023 को इलाहाबाद और लखनऊ बेंच दोनों में शनिवार को भी सुनवाई होगी. हाईकोर्ट की शनिवार 18 नवंबर 2023 को लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा. जिला एवं सत्र न्यायालय के लिए हाईकोर्ट अलग से कैलेंडर जारी करेगा.
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
यह हैं प्रमुख छुट्टियां
26 जनवरी 2023-गणतंत्र दिवस.
18 फरवरी 2023-महाशिवरात्रि.
7 और 8 मार्च 2023 – होली.
30 मार्च 2023- रामनवमी.
22 अप्रैल 2023- ईद उल फितर.
29 जुलाई 2023- मोहर्रम.
15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस.
7 सितंबर 2023- जन्माष्टमी.
2 अक्टूबर 2023- गांधी जयंती.
24 अक्टूबर 2023- दशहरा.
12 और 13 नवंबर 2023- दीपावली.
25 दिसंबर 2023- क्रिसमस दिवस.
26 दिसंबर से 2023 से 31 दिसंबर 2023- शीतकालीन अवकाश.