Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

By HO BUREAU 

Updated Date

कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप का आरोप, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल

Delhi : दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की और उसके दोस्त को रोका और लड़की को सुनसान इलाके में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ है।

पढ़ें :- राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग; यूपी की 10 सीटों पर नजर

कालकाजी मंदिर दर्शन के बाद पार्क पहुंचे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने 17 वर्षीय पुरुष मित्र के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास स्थित आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर-7 से अंदर गए। इसी दौरान करीब 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को रोका।

पुलिसकर्मी बनकर लड़की को दोस्त से अलग करने का आरोप

पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपियों ने पुलिसकर्मी होने का दावा करते हुए उसे उसके दोस्त से अलग कर दिया और सुनसान इलाके में ले गए। आरोप है कि आसिफ नाम के आरोपी ने हथियार और चाकू दिखाकर लड़की को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों पर भी उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त को धमकी भी दी।

एम्स में मेडिकल जांच, पॉक्सो एक्ट में एफआईआर

घटना की सूचना मिलने के बाद अमर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की एम्स अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस, हुई फायरिंग

जांच के दौरान स्पेशल स्टाफ की टीम को आरोपी आसिफ के अमर कॉलोनी इलाके में होने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। उसे रोकने की कोशिश के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

पढ़ें :- दिल्ली मतदाता सूची विवाद : 47 लाख नाम मसौदा सूची से बाहर, 33 लाख को नोटिस, चुनाव आयोग की सफाई

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, फायरिंग के दौरान एक गोली हेड कांस्टेबल राजेश की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, दो आरोपियों की तलाश जारी

मुठभेड़ वाली जगह पर क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब मामले में फरार बताए जा रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच जारी है।

अरविंद कुमार

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- दिल्ली वोटर लिस्ट विवाद : AAP के सवालों पर चुनाव आयोग का जवाब, मंत्रियों के सामान्य निवास पर स्थिति साफ

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement