Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फैसलाः कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून निरस्त, आरएसएस संस्थापक से जुड़ा अध्याय भी पाठ्यक्रम से हटा

फैसलाः कर्नाटक में धर्मांतरण रोकथाम कानून निरस्त, आरएसएस संस्थापक से जुड़ा अध्याय भी पाठ्यक्रम से हटा

By Rajni 

Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बदलाव करना शुरू कर दिया है। सिद्धारमैया सरकार ने गुरुवार को बीजेपी शासनकाल में लाए गए धर्मांतरण रोकथाम कानून को निरस्त कर दिया। साथ ही केबी हेगड़ेवार से जुड़ा चैप्टर कर्नाटक के पाठ्यक्रम से भी बाहर कर दिया।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि कर्नाटक कैबिनेट ने स्कूली पाठ्यपुस्तकों में आरएसएस संस्थापक केबी हेगड़ेवार और अन्य से जुड़े अध्यायों को हटाने का फैसला किया है।

पिछले साल उन्होंने जो भी बदलाव किए थे, हमने उसे बदल दिया है। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि राज्य कैबिनेट ने स्कूलों और कॉलेजों में प्रेयर के साथ संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य कर दिया है। कर्नाटक मंत्रिमंडल ने पुराने कानून को वापस लाने के लिए राज्य में APMC अधिनियम में संशोधन करने का भी फैसला किया है।

Advertisement