1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. RLD ने शुरू किया ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान, 31 अक्टूबर को मेरठ में होगी बड़ी छात्र पंचायत

RLD ने शुरू किया ‘कैंपस कनेक्ट’ अभियान, 31 अक्टूबर को मेरठ में होगी बड़ी छात्र पंचायत

UP News : राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा उत्तर प्रदेश ने प्रदेश व्यापी आरएलडी कैंपस कनेक्ट अभियान की शुरुआत महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ की है।✍️Anil Shahi

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : राष्ट्रीय लोकदल छात्रसभा उत्तर प्रदेश ने प्रदेश व्यापी आरएलडी कैंपस कनेक्ट अभियान की शुरुआत महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के साथ की है, जिसका समापन 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर मेरठ में आयोजित बड़ी छात्रा सभा के साथ होगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जनपदों के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों और युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा में बांदा के सोहन हलवे का जलवा, विदेशी खरीदारों ने भी चखा स्वाद

शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य, नशा-मुक्ति और युवाओं की सामाजिक एवं लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रालोद छात्रसभा ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान सिर्फ संगठनात्मक विस्तार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असली मकसद कैंपस तक पहुंचकर छात्रों की बात सुनना, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना और उन्हें सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है।

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। आरएलडी कैंपस कनेक्ट के माध्यम से रालोद छात्रसभा प्रदेश के हर जनपद में विद्यार्थियों के बीच पहुंचेगी, उनकी समस्याओं और सुझावों को सुनेगी और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास करेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, नशा-मुक्ति और युवाओं की सार्वजनिक जीवन में भागीदारी किसी एक संगठन का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है और इन मुद्दों पर छात्रसभा छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर लगातार काम करेगी।

आरएलडी छात्रसभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा सिर्फ भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। विद्यार्थियों के सामने शिक्षा और रोजगार के साथ-साथ नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक भागीदारी जैसी कई चुनौतियां हैं। इन विषयों पर सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि छात्रों के बीच जाकर निरंतर संवाद और जागरूकता की जरूरत है।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे...', CWC की बैठक में बोले खरगे

उन्होंने बताया कि आरएलडी कैंपस कनेक्ट के तहत प्रदेश के हर जनपद में चरणबद्ध तरीके से स्टूडेंट डायलॉग, स्टूडेंट पंचायत, स्पोर्ट्स एंड फिटनेस, से नो टू ड्रग्स और यूथ इन पब्लिक लाइफ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान स्थानीय स्तर पर छात्रों की शैक्षणिक और परिसर से जुड़ी समस्याओं और उनके सुझावों को संकलित किया जाएगा और उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में युवा, शिक्षा, गांव और किसान हमेशा केंद्र में रहे हैं और जरूरत है कि युवाओं को सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे साल संवाद, खेल, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ा जाए।

इस अभियान के तहत शिक्षा और खेल को उन्नत करने के साथ रोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना और नशा मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास किया जाना है। इसके लिए 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मेरठ में एक बड़ी छात्र पंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे।

इस पंचायत में शिक्षा, रोजगार, खेल, नशा-मुक्ति तथा युवाओं की सामाजिक और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों पर संवाद होगा। इस विभिन्न कार्यक्रमों में रालोद छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान, रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह और रालोद छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय सहित पार्टी और छात्रसभा के वरिष्ठ पदाधिकारी विभिन्न जनपदों में विद्यार्थियों के बीच मौजूद रहेंगे।

रालोद छात्रसभा आने वाले समय में इस अभियान को प्रदेश के हर जनपद तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगी और स्थानीय छात्र कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अभियान का उद्देश्य युवाओं को सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों से नहीं जोड़ना बल्कि उनके बीच शिक्षा, रोजगार, खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों पर निरंतर संवाद स्थापित करना है और भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारियों के विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं में राष्ट्र, समाज और लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

पढ़ें :- UP News : आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इटावा के DFO सहित चालक की मौत

✍️Anil Shahi

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com