सलाहकार समिति बोर्ड

प्रख्यात विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, उद्यमियों एवं रणनीतिक नेतृत्वकर्ताओं का मार्गदर्शक समूह

श्री प्रतीक रामजीभाई ककाड़िया

श्री प्रतीक रामजीभाई ककाड़िया

संस्थापक | निवेशक | उद्यमी | रणनीतिक व्यवसाय विशेषज्ञ

बैंकिंग एवं वित्त, MSME एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विशेषज्ञ

श्री प्रतीक रामजीभाई ककाड़िया एक दूरदर्शी उद्यमी, निवेशक एवं कॉर्पोरेट नेतृत्वकर्ता हैं, आपका व्यापक अनुभव बैंकिंग एवं वित्त, MSME, प्रौद्योगिकी, निवेश तथा रणनीतिक व्यवसाय विकास के क्षेत्रों में है। वे विभिन्न संस्थानों में Chairman, Managing Director, Founder एवं Director के रूप में महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाएँ निभा रहे हैं।

प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी

अध्यक्ष, राष्ट्रीय समाज विज्ञान परिषद (RSVP)

पूर्व कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश)

प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, भारतीय शासन एवं राजनीति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रतिष्ठित विद्वान एवं चिंतक हैं। वे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के पूर्व कुलपति तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्य परिषद के सदस्य, अधिष्ठाता कला संकाय एवं राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।

श्री अमित राज पाण्डेय

श्री अमित राज पाण्डेय

दूरदर्शी उद्यमी एवं रणनीतिक व्यवसाय नेतृत्वकर्ता

वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं एवं मंत्रियों के सलाहकार | सार्वजनिक नीति एवं रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ

अमित राज पाण्डेय एक अनुभवी उद्यमी, व्यवसायिक नेतृत्वकर्ता एवं सार्वजनिक मामलों के रणनीतिक सलाहकार हैं। छात्र नेतृत्व, राजनीतिक संगठन, कॉर्पोरेट प्रबंधन, उद्यमिता एवं सार्वजनिक जीवन के विविध क्षेत्रों में आपके अनुभव ने व्यवसाय, जनसरोकार एवं सार्वजनिक नीति के बीच प्रभावी समन्वय की व्यावहारिक समझ प्रदान की है।

Booking.com