मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश

अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! केशव बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर होगा बड़ा चुनावी मुद्दा

Desk

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है ठीक उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा।

अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! केशव बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर होगा बड़ा चुनावी मुद्दा
Keshav says the Shri Krishna Janmabhoomi temple will be a major election issue
शेयर करें

मथुरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा तेजी बढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में अपने चुनावी रोड मैप को अंतिम रूप देते हुए पीडीए की काट के तौर पर हिंदुत्व के एजेंडे को धार देने के संकेत दिए हैं। बैठक में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी।

मथुरा में मंदिर निर्माण बीजेपी की प्राथमिकता में शामिल

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या की तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा। 2027 के विधानसभा चुनाव में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है ठीक उसी तरह मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर  भव्य मंदिर का निर्माण होगा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का निर्माण कानूनी प्रक्रिया से या फिर आपसी बातचीत से ही होगा। यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है।

अगर अखिलेश भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे भक्त हैं तो आगे आएं

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी इस मुद्दे पर साथ आने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव हमारे साथ कारसेवा करना चाहें तो वे भी आ जाएं। सपा प्रमुख को साथ लेकर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा सपा प्रमुख यदि वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त हैं तो उन्हें कार सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस काम में वह खुद भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

60 फीसदी वोट हमारे हैं, बाकी 40 फीसदी बंटने के लिए 

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के सपने एक बार फिर टूटेंगे। उन्होंने भाजपा के चुनावी समीकरण का जिक्र करते हुए कहा, हमारा नारा है कि 100 फीसद वोटों में से 60 फीसद हमारे हैं, बाकी 40 फीसद बंटने के लिए हैं और उसमें से भी एक हिस्सा हमारा ही होगा। उन्होंने कहा कि एक समय में उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडों का शासन चलता था, लेकिन अब राज्य में कानून का शासन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें