मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
मोदी ने क्वाड को बताया भरोसेमंद साझेदारी, मनीला शिखर सम्मेलन में सहयोग बढ़ाने पर जोर सोनिया गांधी की किताब पर क्यों मचा बवाल? भाजपा और शिवसेना ने कांग्रेस को घेरा यूपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान! अखिलेश बोले- एक-एक वोट का हिसाब लिया जाएगा मथुरा में BJP का चुनावी मंथन खत्म, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र राजभर हुए सीएम योगी की कार्यशैली के मुरीद, बोले- ऐसा मेहनती मुख्यमंत्री नहीं देखा केशव मौर्य के बयान के समर्थन में उतरे अयोध्या के साधु-संत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे चिराग पासवान यूपी में 13.58 करोड़ मतदाता, महिला वोटरों की संख्या में 10.96 लाख की बढ़ोतरी
दुनिया

मनीला में गूंजा वाहेगुरु का जयकारा! पीएम ने 125 साल पुराने गुरुद्वारे के पुनर्विकास की रखी नींव

Desk

खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी। इसे 1903 में औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है।

मनीला में गूंजा वाहेगुरु का जयकारा! पीएम मोदी ने 125 साल पुराने गुरुद्वारे के पुनर्विकास की रखी नींव
PM lays foundation stone for the redevelopment of a 125-year-old Gurudwara
शेयर करें

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक समारोह में शिरकत की। एक सदी से अधिक पुराने इस गुरुद्वारे का सिख समुदाय के बीच विशेष आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। प्रधानमंत्री ने गुरुद्वारे के नए सिरे से निर्माण और सुधार कार्य में पंज प्यारों की अगुवाई में आधारशिला रखी।

भारतीय समुदाय के लोगों ने  जताया गर्व 

 इस अवसर पर सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में मौजूद बाबा मनमोहन सिंह ने कहा, हमारे लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। इससे सिखों का मान बढ़ा है। हमारे पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारे के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी गई। पीएम मोदी हमेशा हमसे बड़े प्यार और सम्मान से मिलते हैं। आज भी उन्होंने कहा कि जो भी आप कहेंगे वो हम आगे करेंगे। गुरुद्वारा खालसा दीवान समिति के प्रमुख मनजिंदर जेम्स के अनुसार, भारत के बाहर साउथ ईस्ट में ये पहला गुरुद्वारा साहिब है। 19वीं सदी में था अब पीएम मोदी का आना हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। सभी यहां पर उत्सुक थे। प्रधानमंत्री ने जैसे मत्था टेक और नियम निभाए उसे देख कर हम काफी खुश हैं। पीएम मोदी के आने से पंजाबी समुदाय में हर्षोल्लास है।

फिलीपींस में रहने वाले भारतीयों ने बताया अभूतपूर्व पल 

गुरुद्वारे पहुंची वंदना गुरनानी ने कहा, ये गुरुद्वारा हमारा स्प्रिचुअल होम है। हम एहसानमंद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नींव रखी। उनसे मिलने और देखने का मौका मिला, हम बहुत खुश हैं। हम फिलीपींस में रहने वाले भारतीयों के लिए अभूतपूर्व पल रहा। ये हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनसे मिल पाए। सभी से बहुत अच्छे से बात की। हमें वो जमीन से जुड़े व्यक्ति लगे।” इंडिया बिजनेस फोरम के अध्यक्ष दिलीप तिवारी के लिए भी ये ऐतिहासिक पल था। उन्होंने कहा, हम काफी उत्सुक हैं। ये बाहरी लोगों के लिए छोटा सा इवेंट होगा, लेकिन हम भारतीयों के लिए बड़ा उत्सव है। पीएम मोदी हमारे लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल कर यहां आए ये हर्ष का विषय है। हजारों आना चाहते थे लेकिन आ नहीं पाए।

यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है

मनीला में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एमबीबीएस छात्र भी पहुंचे। सबने एक सुर में कहा कि अपने देश के पीएम को अपने सामने देखना गौरव की बात थी। 30 साल से मनीला में रह रहे भारतवंशी प्रकाश सचनंदानी काफी उत्साहित दिखे। उनके मुताबिक, जो सपने में देखा आज वो पूरा हो गया। हम सोचते थे कि भारत के पीएम से मिलेंगे और आज मिल भी लिए। खुशी की सीमा नहीं है, मेरा रोम-रोम रोमांचित है। खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना वर्ष 1901 में हुई थी। इसे 1903 में औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से पंजीकृत किया गया। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह 100 साल से ज्यादा समय से भारत और फिलीपींस के बीच दोस्ती और सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें