मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘भैंस चराने’ वाले बयान पर अखिलेश-योगी में जुबानी जंग तेज

Desk

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘भैंस चराने’ वाले बयान को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों का अपमान है।

yogi viral speech
yogi viral speech
शेयर करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच ‘भैंस चराने’ वाले बयान को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण दोनों का अपमान है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान पशुपालकों को नीचा दिखाने वाला है। इसके साथ ही यह भगवान श्रीराम और कृष्ण का अपमान भी है। उन्होंने कहा कि भगवा धारण करने वाले व्यक्ति की भाषा हमेशा शालीन होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जो अपमानजनक हो। सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री के नजरिये पर सवाल उठाए और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड के लोगों को बाहरी बताकर उनका अपमान किया है। अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया।

बता दें कि बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ‘घुसपैठिये’ वाले बयान पर तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने नाम लिए बिना उनके बयान को ‘बेहद संकुचित’ और ‘विभाजनकारी’ करार दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि आपने सुना होगा कि एक व्यक्ति उत्तराखंड के निवासियों को घुसपैठिया कह रहा था। शायद उस व्यक्ति को य़ह जानकारी नहीं है कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री का इशारा पंडित गोविंदबल्लभ पंत की तरफ था जो उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले थे और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि यदि उत्तराखंड की बेटी न होती तो आप सैफई में भैंस चरा रहे होते।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पौडीगढ़वाल में जन्म लेने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह बयान बेहद ही विभाजनकारी और संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से ही गंगा, यमुना, सरयू, ताप्ती जैसी नदियां निकलतीं हैं। उत्तराखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां प्रत्येक परिवार का कोई न कोई सदस्य भारतीय सेना व सशस्त्र बलों में अपनी सेवाएं दे रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डोभाल भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 24 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों को लेकर ‘मनगढ़ंत’ और ‘भ्रामक’ दावे प्रस्तुत कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी बड़ी संख्या में घुसपैठिये मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक ‘वैचारिक घुसपैठिया बताया।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। akhi

शेयर करें