मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

शादी में मिल रहे दहेज पर अनंत सिंह के होने वाले दामाद ने किया बड़ा खुलासा!

Desk

इस शादी को लेकर एक और चर्चा जोरों पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को तोहफे में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी महंगी लग्जरी कार देने वाले हैं।

शादी में मिल रहे दहेज पर अनंत सिंह के होने वाले दामाद ने किया बड़ा खुलासा!
Anant Singh’s prospective son-in-law makes a major revelation regarding the dowry being offered for the wedding!
शेयर करें

Bihar: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की हाईप्रोफाइल शादी और दिए जा रहे दहेज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस भव्य शादी की चर्चाएं सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में हो रही हैं। सोशल मीडिया पर भी शादी की तैयारियों को लेकर एक के बाद एक नई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहे हैं। इस बीच अनंत सिंह के होने वाले दामाद ने शादी में मिल रहे दहेज को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

चर्चाओं में अनंत सिंह की बेटी की शादी

आपको बता दें, मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ 25 नवंबर 2026 को बिहटा के ऋषिकेश कुमार (अंकित) के साथ होने जा रही है। ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई पूरी की है। फिलहाल वह अमेरिका में ही नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता रणविजय सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(CRPF) में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं।

अनंत सिंह ने बेटी की शादी में देश की कई मशहूर हस्तियों को निमंत्रण दिया है।   मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है कि उनकी बेटी की शादी में बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम के अलावा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। शादी समारोह के लिए 10 बीघा जमीन पर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल में 4 लाख लोगों के स्वागत भोज की तैयारी हो रही है।

इस शादी को लेकर एक और चर्चा जोरों पर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित को तोहफे में लैंड रोवर डिफेंडर जैसी महंगी लग्जरी कार देने वाले हैं। हालांकि, विधायक अनंत सिंह कई मीडिया संस्थानों से बातचीत में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह दहेज नहीं, बल्कि अपनी बेटी और दामाद को दिए जाने वाले उपहार हैं।

दहेज पर दामाद का बड़ा खुलासा

शादी में मिल रहे दहेज की चर्चाओं को लेकर बिहार के वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा से हुई खास बातचीत में अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि,“शिवांगी की शादी को लेकर आजकल मीडिया में बहुत गलत जानकारी चल रही है, मैं आपको अपने आप से बता देता हूं। अपना वीडियो देखा मैंने, बहुत सही जानकारी थी मेरे बारे में। बहुत लोग मैसेज कर रहे हैं, क्योंकि आप सही जानकारी दिए तो मैं आपको फोटो देता हूं जो आप डाल सकते हैं।”

दहेज को लेकर हो रही चर्चाओं पर उन्होंने साफ कहा कि, “बहुत लोग दहेज की बात कर रहे हैं तो मैं एक बात बता देता हूं, एक रुपया दहेज नहीं मांगा है, बस आशीर्वाद चाहिए।” उनके मुताबिक जब वह खुद आर्थिक रूप से सक्षम और कामयाब हैं, तो उन्हें दहेज लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

गौरतलब है, शिवांगी और ऋषिकेश की शादी को यादगार बनाने के लिए दोनों परिवारों की तरफ से बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। वहीं, दूल्हे पक्ष के परिवार ने भी होने वाली बहू के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए हैं। शादी को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शादी के बाद शिवांगी का स्वागत बेहद खास अंदाज में हो, इसके लिए पटना के बिहटा में एक आलीशान नया घर तैयार कराया गया है। बीते बुधवार को इसी नवनिर्मित घर में वैदिक परंपराओं और पूरे विधि-विधान के साथ गृह प्रवेश की पूजा आयोजित की गई थी।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें