1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘सरकार को चुल्लू भर पानी में…’, बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर बोले पप्पू यादव

‘सरकार को चुल्लू भर पानी में…’, बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ पर बोले पप्पू यादव

Bihar News : बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। ऐसे में नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Bihar News : बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। ऐसे में नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। विपक्ष बिहार सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में कानून व्यवस्था को लेकर पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट के जरिए कहा कि वीडियो देखकर सरकार को चुल्लू भर पानी में मर जाना चाहिए।

पढ़ें :- योगी सरकार में हर माह परखी जाएगी स्कूलों की गुणवत्ता, अधिकारी प्रधानाध्यापकों के साथ करेंगे मासिक समीक्षा बैठक

उन्होंने आगे कहा कि कल से मां के नाम पर नौटंकी करने वालों का क्या रिश्ता है? उस बेटी से रेप करने की कोशिश करने वालों से इस सरकार का क्या रिश्ता है? कौन ऐसे तत्वों को संरक्षण देता है, शरीफों का एनकाउंटर करने वाली सरकार और पुलिस इन सबकी संरक्षक है।

यह है मामला

जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम की घटना बताई जा रही है, जब नाबालिग छात्रा और दोस्त के साथ जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया और नाबालिग छात्रा से बदसलूकी की। उसके दोस्त के साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसी मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच टीम SIT गठित की है। पुलिस ने अपील की है कि वायरल वीडियो शेयर न करें, वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है।

✍️Avinay Mishra

पढ़ें :- दिल्ली में SIR के तहत भाजपा नेताओं को नोटिस, मल्लिकार्जुन खरगे बोले - 'एसआईआर ने उन्हीं लोगों को फंसा दिया...'

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com