मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया 10वां भव्य-दिव्य दीपोत्सव

HO BUREAU

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम योगी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या धाम में श्री राम दरबार के प्रतीक स्वरूपों को तिलक लगाकर उनका वंदन-अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने कहा कि रघुकुलनंदन प्रभु श्री राम और माता जानकी की पावन चरण रज से अभिसिंचित यह धन्य धरा आज 'दीपोत्सव-2026' के अवसर पर संपूर्ण विश्व में सत्य, सदाचार और सनातन की शाश्वत आभा बिखेर रही है। 'रामराज्य' की संकल्पना साकार हो, प्रभु से यही कामना है। सियावर रामचन्द्र की जय।

अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया 10वां भव्य-दिव्य दीपोत्सव
The 10th grand and spectacular Deepotsav was celebrated with great fervor in Ayodhya.
शेयर करें

Ayodhya: प्रभु राम की नगरी अयोध्या में आज भव्य-दिव्य दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कैबिनेट मंत्रियों एवं कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। लाखों दीपकों से जगमग हुई अयोध्या में ऐसा अनुभव कराया जैसे कि वास्तव में वहीं पल जीवंत हो गया जब प्रभु राम रावण का अंत कर अयोध्या वापस लौटे थे, आज वही उत्सव अयोध्या में देखने को मिला। कलाकारों के मनमोहक झांकियों और प्रस्तुति ने लोगों का मन मोहा और वहीं जेनजी का लुभाने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से 3डी प्रोजेक्शन और लेजर शो समेत कई कार्यक्रम संपन्न हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम योगी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या धाम में श्री राम दरबार के प्रतीक स्वरूपों को तिलक लगाकर उनका वंदन-अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने कहा कि रघुकुलनंदन प्रभु श्री राम और माता जानकी की पावन चरण रज से अभिसिंचित यह धन्य धरा आज ‘दीपोत्सव-2026’ के अवसर पर संपूर्ण विश्व में सत्य, सदाचार और सनातन की शाश्वत आभा बिखेर रही है। ‘रामराज्य’ की संकल्पना साकार हो, प्रभु से यही कामना है। सियावर रामचन्द्र की जय।

इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि जिन श्री अयोध्या जी में कभी श्री राम कहने पर लाठी और गोली चलती थी, श्री राम के नाम को प्रतिबंधित करने का पाप होता था… आज वही श्री अयोध्या जी फिर से त्रेतायुग को स्मरण कराते हुए जीवंत हो उठी हैं। जिन लोगों ने न्यायालयों में वकीलों की फौज खड़ी करके प्रभु श्री राम के अस्तित्व को नकारने का प्रयास किया था, आज कम से कम उनको इतनी सद्बुद्धि तो आई कि वे प्रभु श्री राम के अस्तित्व को स्वीकार कर पा रहे हैं। यह हमारी वैचारिक विजय है। जिन लोगों ने श्री अयोध्या धाम को अपमानित किया था, रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं, संतों को अपमानित कर उन पर लाठीचार्ज किए थे, वे लोग श्री अयोध्या धाम जरूर आएं, लेकिन माफी मांगकर आएं… अपने कृत्यों के लिए पश्चाताप कर लें।

इसके बाद सीएम योगी ने माँ सरयू की आरती कर दीपोत्सव कार्यक्रम का आनंद लिया। बता दें, सरयू नदी के किनारे आज 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीये जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। वहीं विशेष कार्यक्रम के तौर पर 3D लेजर शो और रामायण की झांकियों की प्रस्तुति दी गई।

✍️Satyam Kushwah

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें