मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

आजम खान को ED गिरफ्तारी के खिलाफ नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

HO BUREAU

जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच आजम खान की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर को सुनवाई करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को आदेश दिया कि इस मामले के सभी रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दें।

आजम खान को ED गिरफ्तारी के खिलाफ नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत
Azam Khan gets no relief from Supreme Court against arrest by ED
शेयर करें

New Delhi: समाजवादी पार्टी नेता आजम खान की प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के निर्देश दिए हैं।

जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच आजम खान की याचिका पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर को सुनवाई करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को आदेश दिया कि इस मामले के सभी रिकॉर्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दें।

आजम खान के वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि आजम खान पर 28 मामले दर्ज हैं। एक मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला है। यह सरासर उत्पीड़न है। 2006 की किसी घटना के लिए 2019 में एफआईआर दर्ज की गई, अब वो सत्ता में भी नहीं है, कोई एफआईआर कैसे दर्ज कर सकता है? आजम खान की उम्र 80 साल है। उन्हें जमानत दी जाए। कपिल सिब्बल ने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो वो जेल में ही मर जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “आजम पर आरोप है कि यूनिवर्सिटी के लिए किसानों से जमीन जबरन ली थी। आपने (कपिल सिब्बल) सही कहा कि घटना 2006 की है और एफआईआर 2019 की है लेकिन यह दलील दी जाएगी कि शायद आजम के प्रभाव के कारण ऐसा हुआ। सिब्बल ने कहा कि उस समय आजम सत्ता में नहीं थे।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आजम खान को गाजियाबाद की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जिसके बाद उन्हें डासना जेल भेज दिया गया है।

✍️Satyam Kushwah

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें