मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

4 साल पूरे करने वाले अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर: CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि

HO BUREAU

CDS ने बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल किए जाने वाले अग्निवीरों की वरिष्ठता पहले चयनित किए गए 25 प्रतिशत अग्निवीरों के बाद होगी। यह व्यवस्था योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप है। पहले चरण में नियमित सैनिक बने अग्निवीरों को वरिष्ठता में प्राथमिकता मिलेगी, जबकि बाद में चयनित होने वालों को उनके ठीक पीछे स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद अग्निवीरों के सामने सेवा जारी रखने या अपनी इच्छा से बाहर निकलने का विकल्प होगा। इस तरह उन्हें अपने भविष्य के बारे में फैसला करने का अवसर मिलेगा।

4 साल पूरे करने वाले अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल अतिरिक्त सेवा का अवसर: CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि
Agniveers who complete 4 years of service will get an opportunity for an additional 2 years of service: CDS General NS Raja Subramani
शेयर करें

New Delhi: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने स्पष्ट किया है कि अग्निपथ योजना जारी रहेगी। इसके तहत अग्निवीरों का मौजूदा चार साल का सेवा कार्यकाल जारी रहेगा। इस योजना में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही चार साल की सेवा पूरी करने वाले उन अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर मिलेगा, जिनका पहले चरण में नियमित सैनिक के रूप में चयन नहीं हो पाता है।

CDS ने बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद नियमित सैनिक के रूप में शामिल किए जाने वाले अग्निवीरों की वरिष्ठता पहले चयनित किए गए 25 प्रतिशत अग्निवीरों के बाद होगी। यह व्यवस्था योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया के अनुरूप है। पहले चरण में नियमित सैनिक बने अग्निवीरों को वरिष्ठता में प्राथमिकता मिलेगी, जबकि बाद में चयनित होने वालों को उनके ठीक पीछे स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि दूसरी सेवा अवधि पूरी करने के बाद अग्निवीरों के सामने सेवा जारी रखने या अपनी इच्छा से बाहर निकलने का विकल्प होगा। इस तरह उन्हें अपने भविष्य के बारे में फैसला करने का अवसर मिलेगा।

CDS के मुताबिक, यह व्यवस्था अग्निवीरों को अतिरिक्त अनुभव हासिल करने और सेना को अधिक अनुभवी जवान उपलब्ध कराने के लिहाज से फायदेमंद होगी। CDS ने बताया कि दूसरी सेवा अवधि का उद्देश्य ऐसे अग्निवीरों को सेना में अधिक समय तक काम करने और अपना अनुभव, योग्यता तथा कौशल बढ़ाने का अवसर देना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले चार साल में नियमित सैनिक के रूप में चयन नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि संबंधित अग्निवीर किसी तरह से कम योग्य हैं। चयन योग्यता और निर्धारित मानदंडों के आधार पर होती है। दूसरी सेवा अवधि उन्हें अपनी क्षमता साबित करने का एक और अवसर देगी।

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से अग्निवीरों को सेना में लंबे समय तक सेवा करने का मौका मिलेगा। साथ ही, इस दौरान उनके नियमित सैनिक के रूप में शामिल होने का रास्ता भी खुला रहेगा। इससे अग्निवीरों और सेना दोनों को लाभ होगा। अग्निवीरों के वेतन और आर्थिक लाभों का उल्लेख करते हुए CDS ने कहा कि पहले साल अग्निवीर को 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है। विस्तारित सेवा के दूसरे साल में यह बढ़कर 43,500 रुपये और तीसरे साल 47,500 रुपये हो जाएगा।

अग्निवीरों के वेतन और आर्थिक लाभों का उल्लेख करते हुए CDS ने कहा कि पहले साल अग्निवीर को 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलता है। दूसरे साल यह बढ़कर 43,500 रुपये और तीसरे साल 47,500 रुपये हो जाएगा। उन्होंने इसे वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी बताया। CDS ने कहा कि अग्निवीरों के योगदान का 70 प्रतिशत हिस्सा सरकार की ओर से जारी रखने की व्यवस्था भी है। दो साल की अतिरिक्त सेवा पूरी होने पर अग्निवीर को मिलने वाला कुल आर्थिक पैकेज लगभग 10.92 लाख रुपये होगा।

✍️Satyam Kushwah

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें