मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद से मुक्त हुए बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। यह एक ऐसा इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था और अब विकास फल-फूल रहा है। मैं हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण के लिए सलाम करने जा रहा हूं।"

नक्सलवाद से मुक्त हुए बस्तर में वीर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे PM मोदी
PM Modi to celebrate Diwali with brave soldiers in Bastar, a region now free from Naxalism
शेयर करें

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा बलों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। पीएम ने सुरक्षा बलों के अटूट समर्पण को नमन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हमारे बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए बस्तर जा रहा हूं। यह एक ऐसा इलाका है जहां कभी नक्सलवाद का बोलबाला था और अब विकास फल-फूल रहा है। मैं हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को उनके बलिदान, निस्वार्थ सेवा और देश के प्रति अटूट समर्पण के लिए सलाम करने जा रहा हूं।”

पीएम ने आगे लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर सील, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।” इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और पोस्ट में देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “देशभर के अपने परिजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।”

बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी दीपावली के अवसर पर जवानों के बीच में रहेंगे। बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करके बताया था कि दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को वह दार्जिलिंग में बागडोगरा एयरफील्ड और सुकना (सिलीगुड़ी) में भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात करके उनसे बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया था कि 8 नवंबर को दीपावली के दिन वह सिक्किम स्थित शेरथांग युद्ध स्मारक जाकर देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही, इस क्षेत्र में तैनात हमारे सैनिकों से भी मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। गौरतलब है कि सिक्किम का शेरथांग युद्ध स्मारक, जिसे ‘वाटरशेड शहीद युद्ध स्मारक’ भी कहा जाता है, पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथू ला दर्रे के पास स्थित एक अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और राष्ट्रीय गौरव का स्थल है।

✍️Satyam Kushwah

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें