मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु

Desk

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने शिष्य रिंकू राजपूत की बुलेट पर पीछे बैठकर आश्रम से बाहर निकले, उनके साथ-साथ अन्य शिष्य पैदल चल रहे हैं। जैसे ही मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं की नजर बुलेट पर सवार महाराज जी पर पड़ी, वे अचंभित रह गए

लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु
When Premanand Maharaj opted for a Royal Enfield Bullet instead of a luxury car, devotees rushed to catch a glimpse of him
शेयर करें

Mathura: भाई दूज के पावन पर्व पर धर्मनगरी वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर लग्जरी कार से सफर करने वाले प्रेमानंद महाराज इस बार बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना किनारे साधना के लिए निकले। खास बात यह रही कि महाराज खुद बाइक नहीं चला रहे थे, बल्कि अपने शिष्य रिंकू राजपूत की बुलेट पर पीछे बैठकर आश्रम से रवाना हुए। उनका यह सादा और अनोखा अंदाज देखकर लोग भी हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी यह नजारा चर्चा का विषय बन हुआ है।

आपको बता दें, प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज मंगलवार को भाई-दूज के अवसर पर सादगी की मिसाल पेश करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना किनारे साधना के लिए निकले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह अपने शिष्य रिंकू राजपूत की बुलेट पर पीछे बैठकर आश्रम से बाहर निकले, उनके साथ-साथ अन्य शिष्य पैदल चल रहे हैं। जैसे ही मार्ग पर मौजूद श्रद्धालुओं की नजर बुलेट पर सवार महाराज जी पर पड़ी, वे अचंभित रह गए। अपने प्रिय संत की एक झलक पाने और इस दुर्लभ दृश्य को निहारने के लिए भक्तों में उत्साह उमड़ पड़ा। देखते ही देखते पूरा वातावरण राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा और सैकड़ों भक्त भावविभोर होकर उनकी मोटरसाइकिल के पीछे दौड़ पड़े।

संत प्रेमानंद महाराज बुलेट से सीधे यमुना पार स्थित जहाँगीरपुर के नए यमुना विहार आश्रम पहुंचे। वहां एकांत में अपनी नियमित साधना और भजन-कीर्तन संपन्न करने के पश्चात वे उसी बुलेट मोटरसाइकिल से पुनः अपने आश्रम लौट आए। प्रेमानंद महाराज की इस सहजता और सादगी की चर्चा पूरे ब्रज क्षेत्र में बनी हुई है।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें