मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नोएडा में रहते हैं और कार-बाइक से ऑफिस जाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना सीज हो जाएगी गाड़ी

HO BUREAU

आपको बता दें, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में BS-6 मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले का असर नोएडा के लाखों वाहन मालिकों पर पड़ने की आशंका है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में BS-3 और BS-4 श्रेणी के चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा BS-1 और BS-2 श्रेणी के वाहन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर चल रहे हैं।

नोएडा में रहते हैं और कार-बाइक से ऑफिस जाते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना सीज हो जाएगी गाड़ी
If you live in Noida and commute to the office by car or bike, be sure to read this - otherwise, your vehicle could get seized.
शेयर करें

दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए GRAP-3 की पाबंदियां लागू होने के बाद अब सड़कों पर चलने वाले वाहनों पर भी सख्ती बढ़ गई है। इसका सीधा असर नोएडा और गाजियाबाद में रहने वाले लाखों लोगों पर पड़ सकता है, जो रोजाना अपनी कार या बाइक से ऑफिस और दूसरे कामों के लिए दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में आते-जाते हैं। खासतौर पर प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों से सफर करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी नोएडा या गाजियाबाद में रहते हैं और रोजाना अपने निजी वाहन से ऑफिस जाते हैं, तो घर से निकलने से पहले GRAP-3 के तहत लागू नियमों को जरूर जान लें। नियमों की अनदेखी करने पर चालान के भुगतान के अलावा आपकी गाड़ी जब्त भी की जा सकती है।

आपको बता दें, दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में BS-6 मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले का असर नोएडा के लाखों वाहन मालिकों पर पड़ने की आशंका है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में BS-3 और BS-4 श्रेणी के चार लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं। इसके अलावा BS-1 और BS-2 श्रेणी के वाहन भी बड़ी संख्या में सड़कों पर चल रहे हैं।

नोएडा से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों से दिल्ली आते-जाते हैं। इनमें नौकरीपेशा लोगों के साथ-साथ विभिन्न कामों के सिलसिले में राजधानी पहुंचने वाले लोग भी शामिल हैं। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद जाने के लिए भी कई लोगों को दिल्ली से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसे में नए प्रतिबंध के लागू होने से इन वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर में यातायात पुलिस ने भी वाहनों की आवाजाही को लेकर सख्त रुख अपनाया है। GRAP के संशोधित नियमों और  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

1 नवंबर 2026 से संशोधित GRAP नियमों के तहत दिल्ली में इन वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होंगे। अप्रैल 2020 से पहले के सभी वाहनों पर रोक रहेगी।

अनुमति प्राप्त: BS-VI, CNG, इलेक्ट्रिक एवं छूट प्राप्त वाहन, लागू नियमों के अधीन।

प्रतिबंध लागू होंगे:

* BS-VI से कम मानक वाले वाहन

* वैध PUCC के बिना वाहन

* नियमों का पालन न करने वाली अंतरराज्यीय बसें

* दिल्ली न आने वाले ट्रक (परिधीय एक्सप्रेसवे का उपयोग करें)

* लागू नियमों के अनुसार ट्रैक्टर एवं जुगाड़ वाहन

* दिल्ली के बाहर पंजीकृत कुछ वाहन

यात्रा से पहले अपने वाहन की पात्रता जाँच लें और आधिकारिक ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

✍️Satyam Kushwah

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें