मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: महाराष्ट्र की टीम घोषित, ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल

HO BUREAU

टीम में सूरज शिंदे, रामकृष्ण घोष, तनाय संघवी, किरण चोरमले, रंजीत निकम, प्रदीप दाधे, ऋषिकेश सोनवणे, विवेक शेलार, हितेश वालुंज और प्रशांत सोलंकी भी शामिल हैं। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ खेलते समय पैर में फ्रैक्चर हो जाने के कारण बाहर हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर घोष, अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: महाराष्ट्र की टीम घोषित, ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ का नाम भी शामिल
Syed Mushtaq Ali Trophy: Maharashtra squad announced, Ruturaj Gaikwad and Prithvi Shaw also included
शेयर करें

New Delhi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सोमवार को महाराष्ट्र की 18 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है, जिसमें दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ प्रमुख नाम हैं।

यह टीम अपने ग्रुप स्टेज के सभी मैच 14 से 26 नवंबर के बीच खेलेगी। इन मुकाबलों की मेजबानी मोहाली और न्यू चंडीगढ़ करेगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने अभी तक टीम के कप्तान की घोषणा नहीं की है।

गायकवाड़ फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ हैं, जो 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खत्म होगी। गायकवाड़ और शॉ के अलावा, महाराष्ट्र की टीम में राहुल त्रिपाठी, साहिल पारख, सिद्धेश वीर और बैटिंग ऑलराउंडर अर्शिन कुलकर्णी शामिल हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी रेड-बॉल सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में चुने गए बाएं हाथ के गेंदबाज मुकेश चौधरी तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाल सकते हैं, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल मिडिल ओवरों में अहम भूमिका निभाएंगे।

टीम में सूरज शिंदे, रामकृष्ण घोष, तनाय संघवी, किरण चोरमले, रंजीत निकम, प्रदीप दाधे, ऋषिकेश सोनवणे, विवेक शेलार, हितेश वालुंज और प्रशांत सोलंकी भी शामिल हैं। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ खेलते समय पैर में फ्रैक्चर हो जाने के कारण बाहर हुए सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर घोष, अब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

एलीट ग्रुप सी में शामिल महाराष्ट्र की टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मोहाली में पुडुचेरी के खिलाफ करेगी, जिसके बाद 16 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ में केरल का सामना होगा। महाराष्ट्र की टीम 18 नवंबर को न्यू चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश से भिड़ेगी, और फिर 20 नवंबर को असम का सामना करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को मध्य प्रदेश, 24 नवंबर को त्रिपुरा और 26 नवंबर को आंध्र प्रदेश से सामना होगा।

महाराष्ट्र की टीम: पृथ्वी शॉ, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शिन कुलकर्णी, साहिल पारख, राहुल त्रिपाठी, सूरज शिंदे, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, तनाय संघवी, विक्की ओस्तवाल, किरण चोरमले, रंजीत निकम, प्रदीप दाधे, ऋषिकेश सोनवणे, विवेक शेलार, हितेश वालुंज, प्रशांत सोलंकी और सिद्धेश वीर।

✍️Satyam Kushwah

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें