मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे, गोबर से बने विशाल स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना

HO BUREAU

दीपावली के अगले दिन मथुरा के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दर्शन और पूजा के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर सेवायतों ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में गूंजे गिरिराज महाराज के जयकारे, गोबर से बने विशाल स्वरूप की हुई पूजा-अर्चना
Chants in honor of Giriraj Maharaj echoed through the Dwarkadhish Temple in Mathura, where a massive effigy made of cow dung was worshipped.
शेयर करें

Mathura: मथुरा के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां गिरिराज महाराज के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का प्रतीक माने जाने वाले इस आयोजन में गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया, जिसकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते नजर आए। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज की पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है।

पौराणिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसी आस्था के साथ हर साल गोवर्धन पूजा पर श्रद्धालु गिरिराज महाराज की आराधना करते हैं। मथुरा के इस आयोजन ने एक बार फिर ब्रज की समृद्ध धार्मिक परंपरा और अटूट आस्था की झलक पेश की। इस पूजा में क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी पूरे भक्तिभाव से सहभागिता की और गोवर्धन महाराज का आशीर्वाद लिया।

आपको बता दें, दीपावली के अगले दिन मथुरा के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के श्री द्वारकाधीश मंदिर में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना शुरू हुई। दर्शन और पूजा के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर परिसर के चौक में गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया, जिसे आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर सेवायतों ने विशेष मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पुष्प, दीप और पूजन सामग्री अर्पित कर गिरिराज महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्री द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि गोवर्धन पूजा के लिए गाय के गोबर से गिरिराज महाराज का विशाल स्वरूप तैयार किया गया है। विशेष मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे मंदिर में अन्नकूट के दर्शन हुए, जिसका लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया। ब्रज की धार्मिक परंपरा के अनुरूप आयोजित गोवर्धन पूजा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर मंदिर में विधायक श्रीकांत शर्मा ने भी दर्शन किए।

✍️Mohammad Farooq

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

 

शेयर करें