मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

PM मोदी ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा और गुजराती नववर्ष की दीं शुभकामनाएं

HO BUREAU

PM मोदी ने ‘X’ पर गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा-“सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है। आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् । स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥“

PM मोदी ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा और गुजराती नववर्ष की दीं शुभकामनाएं
PM Modi extended his best wishes to the nation on the occasion of Govardhan Puja and the Gujarati New Year.
शेयर करें

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सुभाषित पोस्ट कर देशवासियों को गोवर्धन पूजा और गुजराती नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने ‘X’ पर गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा-“सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। सभी के सुख, सौभाग्य और समृद्धि का विस्तार हो, यही मंगलकामना है। आभीरनगरीप्राणप्रियं सत्यपराक्रमम् । स्वभृत्यभयभेत्तारं गोवर्धनधरं भजे ॥“

प्रधानमंत्री की ओर से साझा किया गया यह श्लोक श्री गोवर्धनधराष्टकम् से लिया गया है। इस सुंदर स्तोत्र में भगवान श्रीकृष्ण के ‘गोवर्धनधारी’ (गोवर्धन पर्वत को उठाने वाले) रूप की महिमा का गुणगान किया गया है। इस श्लोक के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य गुणों और लीलाओं का वर्णन किया गया है।

जब देवराज इंद्र के अहंकार को तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छनगुन पर विशाल गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था, तब उनका नाम ‘गोवर्धन गिरधारी’ पड़ा। इस स्तोत्र में भक्त श्रीकृष्ण के इसी संकटमोचन और कृपालु स्वरूप की आराधना की गई है।

इस श्लोक के माध्यम से श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए कहा गया है कि मैं उन गोवर्धन पर्वत को धारण करने वाले भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करता हूं, जो अहीरों की नगरी (संपूर्ण ब्रज) के साक्षात प्राण और अत्यंत प्रिय हैं, जिनका पराक्रम सदैव सत्य पर टिका है, और जो अपने सेवकों (भक्तों) के हृदय से हर प्रकार के भय और संकट को समूल नष्ट कर देने वाले हैं।

इससे पहले गुजराती नववर्ष की बधाई देते हुए PM मोदी ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया कि, “नूतन वर्षाभिनंदन। नए साल की यह शुभ शुरुआत आप सभी के जीवन में खुशी, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई उम्मीदें लेकर आए। मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ हैं कि आप सभी का जीवन उत्तम स्वास्थ्य, आनंद और उत्साह से भरा रहे।”

बता दें कि आज गुजराती नववर्ष यानी बेस्टू वर्ष के पावन दिन से विक्रम संवत 2083 का शुभारंभ हुआ है। सनातन धर्म में बेस्टू वर्ष यानी नववर्ष का दिन अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है। दीपावली के अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से विक्रम संवत के नए वर्ष की शुरुआत होती है। पुराने वर्ष को विदाई देकर नए वर्ष का स्वागत किया जाता है।

इस दिन श्रद्धालु अपने आराध्य देव के दर्शन कर पूरे वर्ष सुख, शांति, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली बनी रहे, ऐसी प्रार्थना करते हैं। साथ ही जीवन में अच्छे विचारों, सत्कर्म, सेवा, परोपकार और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लेते हैं।उधर, बेस्टू वर्ष के पावन दिन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के सेक्टर 22 स्थित पंचदेव मंदिर का दौरा किया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि विक्रम संवत 2083 की शुरुआत पर मैं सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

✍️Satyam Kushwah

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

शेयर करें