मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर बड़ी अपडेट, STET 2025 का शेड्यूल हुआ जारी

HO BUREAU

पटना: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी STET 2025 का schedule जारी कर दिया है।

bihar shikshak bharti
bihar shikshak bharti
शेयर करें

कब होगी परीक्षा ?

यह परीक्षा 5 सितंबर से 10 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें की यह परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी और यह पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी।

STET 2025 की परीक्षा दो पेपरों में आयोजित होगी। पेपर 1 कक्षा 9वीं से 10वीं के शिक्षकों की पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 11वीं से 12वीं के शिक्षकों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल 2.5 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा, जिससे छात्रों को राहत बेहद मिली है।

क्या है अनिवार्य पात्रता ?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पेपर 1 के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री के साथ B.Ed होना अनिवार्य है, जबकि पेपर 2 के लिए स्नातकोत्तर डिग्री + B.Ed आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार की आयु सामान्य वर्ग में अधिकतम 37 साल, महिला/OBC के लिए 40 साल और SC/ST वर्ग के लिए 42 साल निर्धारित की गई है।

कहां मिलेगी जानकारी ?

गौरतलब है कि इस बार STET परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी जोश और उत्साह है क्योंकि यह परीक्षा TRE-4 शिक्षक बहाली के लिए अनिवार्य मानी जा रही है। वहीं परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट biharstet.in पर मौजूद हैं। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और एडमिट कार्ड की सूचना की प्रतीक्षा करें।

यह परीक्षा बिहार में शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

 

✍️Vishveshwar Singh

शेयर करें