मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में भीषण हादसाः जलाभिषेक के दौरान वाणावार सिद्धेश्वर धाम में भगदड़, सात की मौत, प्रशासन राहत व बचाव में जुटा

HO BUREAU

बिहार के जहानाबाद जिले में सोमवार को भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा वाणावार सिद्धेश्वर धाम में हुआ। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। मंदिर में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे।

jahanabad accident
jahanabad accident
शेयर करें

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद जिले में सोमवार को भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा वाणावार सिद्धेश्वर धाम में हुआ। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान मंदिर के पास सीढ़ी पर कांवरियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद भगदड़ मच गई। मंदिर में लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए इधर-उधर भागने लगे। जिससे पांच महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल भी हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगदड़ में सात लोगों की हुई मौत पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

हादसे के बाद डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया। मृतकों में गया के मोर टेकरी निवासी पूनम देवी, जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव की निशा कुमारी, जल बीघा के नाडोल की सुशीला देवी, नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव की नीता देवी, प्यारे पासवान और राजू कुमार शामिल हैं। वहीं एक अन्य महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

शेयर करें