मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यात्रियों को राहतः परिवहन निगम ने वोल्वो और शयनयान बसों का किराया 20 फीसदी घटाया

HO BUREAU

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ठंड में यात्रियों को बहुत राहत दी है। निगम ने गुरुवार से वोल्वो और शयनयान बसों के किराये में 20 फीसदी की कमी कर दी है। बताया जाता है कि सर्दी में बसों में यात्रियों की संख्या घट गई थी, जिससे परिवहन निगम को घाटा हो रहा था।

volvo bus
volvo bus
शेयर करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ठंड में यात्रियों को बहुत राहत दी है। निगम ने गुरुवार से वोल्वो और शयनयान बसों के किराये में 20 फीसदी की कमी कर दी है। बताया जाता है कि सर्दी में बसों में यात्रियों की संख्या घट गई थी, जिससे परिवहन निगम को घाटा हो रहा था।

इसी घाटे को पूरा करने के लिए किराए को कम किया गया है। वोल्वो बसों का किराया 2.86 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 2.30 रुपये और शयनयान बसों का किराया 2.58 रुपये प्रति किलोमीटर की जगह अब 2.10 रुपये कर दिया गया है।

यह किराया सीजन के 9 जनवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले मुख्यालय की ओर से जनरथ बसों का किराया कम किया जा चुका है। जनरथ बस का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति किमी और 2 बाई 2 जनरथ बस का किराया 1.93 रुपए प्रति किमी की जगह 1.60 रुपये प्रति किमी हो चुका है।

शेयर करें