मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः SDRF ने पहाड़ी पर अटकी कार में फंसे यात्रियों को किया रेस्क्यू, चारों को बचाया

HO BUREAU

SDRF ने पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे लटकी कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। SDRF की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि कार में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था। उसे निकालने के लिए SDRF की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई।

sdrf
sdrf
शेयर करें

देवप्रयाग। SDRF ने पहाड़ी से लगभग 200 मीटर नीचे लटकी कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। SDRF की टीम ने घटनास्थल पर 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर देखा कि कार में फंसे बाकी बचे दो व्यक्तियों में से एक गंभीर रूप से घायल था। उसे निकालने के लिए SDRF  की टीम ने गहरी खाई में उतरकर गंभीर घायल तक पहुंच बनाई।

टीम ने कुशलता और धैर्य का परिचय देते हुए गंभीर घायल को सड़क तक सुरक्षित पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा देकर तुरंत अस्पताल भेजा। इससे पूर्व स्थानीय निवासियों एवं पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को पूर्व में ही निकाला जा चुका था ।

SDRF की तेज और कुशल बचाव की कार्यवाही ने बड़ी घटना को टाल दिया और सभी की जान बचाई। घायलों में परविंदर सिंह (20) पुत्र किशोर सिंह, मोहाली, पंजाब, गुरजीत सिंह (31) पुत्र स्व. गुरवचन सिंह, मोहाली, पंजाब, संजय (31) श्रीनगर, पौड़ी व जॉनी (31) पुत्र प्रीतम सिंह (चालक) श्रीनगर, पौड़ी।

शेयर करें