Booking.com
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किराए पर कार लगवाने का झांसा देकर कार हड़पने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

किराए पर कार लगवाने का झांसा देकर कार हड़पने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

यूपी के संभल जिले में पुलिस ने किराए पर कार लगवाने का झांसा दे कर कार हड़पने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात कार बरामद की है। मामला संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा किराए के रूप में 80 हजार से एक लाख मिलने का कार मालिकों को झांसा दिया जाता था।

By HO BUREAU 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में पुलिस ने किराए पर कार लगवाने का झांसा दे कर कार हड़पने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सात कार बरामद की है। मामला संभल जिले के चंदौसी कोतवाली इलाके की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों द्वारा किराए के रूप में 80 हजार से एक लाख मिलने का कार मालिकों को झांसा दिया जाता था।

पढ़ें :- बरेली पुलिस ने बड़े सट्टेबाजी गिरोह का किया भंडाफोड़, सट्टा गैंग के सरगना सहित 22 लोगों गिरफ्तार

बाद में उसे किराया भी नहीं देते थे। इसके बाद कार को कहीं गिरवी रख कर मिली रकम हड़प लेते थे। पुलिस ने इस मामले में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरवी रखी गई सात कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद कारों की कीमत एक करोड़ है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी स्थानीय तथा एक बदायूं जिले का है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com